अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बनाई उनकी शेविंग, वीडियो शेयर कर पूछा- बार्बर होना अच्छा है या बारबरिक?
लॉकडाउन के बीच सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ उनके फ्लैट में रह रहे हैं। इसी दौरान जॉर्जिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 52 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अरबाज की शेव बनाती दिखीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'नाई होना अच्छा है या जंगली होना? क्या कहते हो?'
वीडियो की शुरुआत में 'बोर्ड इन अ हाउस' गाना सुनाई देता है और जॉर्जिया बॉल से खेलती नजर आती हैं। तभी स्क्रीन पर लिखा आता है कि 'बॉल-वॉल से कितना खेलूं?' फिर जॉर्जिया फनी फेस बनती हैं, और बालकनी में जाकर सोफे पर सो रहे अरबाज के पास पहुंचती हैं।
'दिनभर सोना-कम्पलीट कोमा'
जब वे अरबाज के पास पहुंचती हैं तो स्क्रीन पर लिखा हुआ दिखाई देता है, 'दिनभर सोना-कम्पलीट कोमा'। फिर जॉर्जिया शेविंग किट लेकर आती हैं। जिसे उन्होंने अपने टूल्स बताया। इसके बाद वे शेविंग फॉम को अरबाज के चेहरे पर लगाती हैं और उनकी दाढ़ी बनाती हैं। इस दौरान वे लिखती हैं, 'मुझे आर्टिस्ट की तरह महसूस हो रहा है'।
'चार्ली चैपलिन या हिटलर'
शेविंग के बाद आखिरी में वे अरबाज की मूंछों का बीच का थोड़ा सा हिस्सा छोड़ देती हैं और सोचती हैं कि 'वॉव... चार्ली चैपलिन या हिटलर'। हालांकि फिर वे उसे भी साफ कर देती हैं। अंत में अरबाज क्लीन शेव में दिखाई देते हैं और लिखा आता है, 'क्या अब वो चिकना नहीं है'?
अरबाज से 22 साल छोटी हैं उनकी गर्लफ्रेंड
अरबाज खान बीते एक साल से ज्यादावक्त से इटैलियन एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। 31 साल की जॉर्जिया का होमटाउन मिलान है। वो 2017 में आई फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में डांस नंबर भी कर चुकी हैं। जॉर्जिया मुंबई में अरबाज (53) के दिए फ्लैट में रहती हैं, जो कि उनसे 22 साल बड़े हैं। मलाइका से डिवोर्स के बाद अरबाज खान ने खुद ये कबूला था कि उनकी लाइफ में किसी खास ने एंट्री ली है। बता दें कि अरबाज और मलाइका ने 2016 में अपना सेपेरेशन अनाउंस किया था। इसके बाद मई 2017 में दोनों ने तलाक फाइल कर दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VTOTvI
Comments