क्रिस हेम्सवर्थ ने की रणदीप हुड्डा की तारीफ, कहा- उस जैसा पार्टनर न होता तो फाइटिंग सीक्वेंस इतना खास नहीं बन पाता
क्रिस हेम्सवर्थ की नेटफ्लिक्स फिल्म 'एक्सट्रेक्शन' 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। शूटिंग लोकेशन के लिहाज से यह हॉलीवुड फिल्म भारतीय दर्शकों के लिए काफी खास है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई और अहमदाबाद में शूटहुई है। खास बात है कि इस फिल्म से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार रणदीप हुड्डा भी हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस और डायरेक्टर सैम हार्ग्रेव ने रणदीप की तारीफ की।
क्रिस और रणदीप का 12 मिनट लंबा फाइटिंग सीक्वेंस है खास
फिल्म 'एक्ट्रेक्शन' में रणदीप और क्रिस का एक 12 मिनट का फाइटिंग सीक्वेंस शूट किया गया है। इंटरव्यू के दौरान क्रिस ने बताया कि, अगर मेरे पास रणदीप जैसा पार्टनर नहीं होता तो यह सीन उतना स्पेशल नहीं हो पाता। एक्टर ने बताया कि, यह अब तक का सबसे ज्यादा थका देने वाला एक्शन सीक्वेंस था।
उन्होंने बताया कि सैम ने खुद कार के सामने खड़े होकर सीन शूट किया। इसके लिए हम दोनों ने काफी रीहर्सल की थी। वहीं, डायरेक्टर सैम हार्ग्रेव ने बताया कि, हमारा इरादा दर्शकों को रियट टाइम फील देने का था। इसलिए हमने सीक्वेंस को इस तरह से शूट किया। हम चाहते थे कि दर्शक सब कुछ क्रिस और रणदीप के नजरिए से देखें।
भारतीय को-स्टार्स की तारीफ की
इससे पहले क्रिस, रणदीप हुड्डा और रुद्राक्ष जयसवाल की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि, हमने आपस में लड़ते हुए तीन हफ्ते साथ बिताए और अपने अपने हिस्से की चोटें भी सहीं। रणदीप के साथ काम करना बेहतरीन रहा।
वहीं, उन्होंने रुद्राक्ष की एक्टिंग को भी जमकर सराहा था। उन्होंने कहा की, रूडी की एक्टिंग ने मुझे हैरान किया है, हमें उसकी एक्टिंग देखकर रोना भी आया। उसका करियर बहुत बेहतरीन होने वाला है। उन्होंने बताया कि, जिस तरह से जयसवाल डायरेक्टर की बात को समझते हैं वैसे बड़े एक्टर्स भी नहीं समझ सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34GdlV6
Comments