आनंदी और जग्या की कलर्स चैनल पर वापसी, लॉकडाउन में फिर प्रसारित हो रहा है पॉपुलर शो 'बालिका वधू'

लॉकडाउन के चलते सभी शोज की शूटिंग रुक गई है ऐसे में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए सभी पॉपुलर शो को फिर एक बार शुरू किया जा रहा है। ऐसे में आनंदी और जग्या के बाल विवाह की खूबसूरत कहानी दिखाने वाला शो 'बालिका वधू' भी लौट आया है जिसे 13 अप्रैल से प्रसारित किया जा रहा है।

कलर्स चैनल ने साल 2008 में शुरू हुए शो'बालिका वधू' को दोबारा दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला कर लिया है। जिसके चलते इस शो को 13 अप्रैल से शाम 6-7 बजे सोमवार से शुक्रवार को दिखाया जाएगा। इस शो ने लगातार 8 सालों तक अलग-अलग भाग में लोगों का खूब मनोरंजन किया था। जिसके बाद इसे 2016 में खत्म किया गया था।

डिमांड में हैं सिद्धार्थ शुक्ला

बालिका वधू ने कई सालों तक लोगों का दिल जीता है। ये वहीं शो है जिससे सिद्धार्थ शुक्ला को हर घर में पहचान मिली थी। कई सारे टीवी शोज का हिस्सा रहने के बाद सिद्धार्थ ने बालिका वधू में शिव का किरदार कर फेम हासिल किया था। सिद्धार्थ ने शो में 1000 एपिसोड के बाद एंट्री ली थी। ऐसे में सिद्धार्थ के फैंस ट्विटर पर 1000 एपिसोड से शो शुरू करने की डिमांड कर रहे हैं।

####



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anandi and Jagya return to Colors Channel, popular show 'Balika Vadhu' is airing again in lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VCW3V1

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......