तनाव दूर करने लताजी ने किया फनी ट्वीट, सोशल डिस्टैंसिंग समझाने लिखी बात- पर्दे में रहने दो पर्दा न उठाओ
लता मंगेशकर को अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए देखा जाता है। देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच भी वे लगातार लोगों को जागरूक करने के संदेश शेयर कर रही हैं। लेकिन इस बार उनका सेंस ऑफ ह्यूमर देखने को मिला। लताजी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपनी भांजीरचना का लेते हुए लिखा- नमस्कार इस तनाव के वातावरण में आपके चेहरों पर थोड़ी सी मुस्कुराहट लाने के लिए।
दरअसल लता जी ने बताया कि किसी ने उनकी भांजीरचना से पूछा कि आज कल तुम कौन सा गाना सुनती हो तो उसने कहा- पर्दे में रहने दो, पर्दा न उठाओ। यह गाना 1968 में आई फिल्म शिकार का है। जिसमें आशा पारेख और धर्मेन्द्र लीड रोल में थे। और इस गाने को आवाज लताजी की छोटी बहन आशा भोसले ने दी है।
##
मुंबई पुलिस का किया धन्यवाद: लता जी ने इसके बाद एक और ट्वीट करके मुंबई पुलिस के कार्य की सराहना की है और उन्हें कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान हुए लॉकडाउन का पालन करवाने पर धन्यवाद भी दिया है। वे लिखती हैं-मैं हमारी मुंबई की पुलिस को हृदय से धन्यवाद देती हूं।आप जिस तरह दिन-रात की परवाह नकरते हुए अपना काम कर रहे हैं वो प्रशंसनीय है। हम सबको आप पर गर्व है।ईश्वर आप सबको ख़ुश रखे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bqcniA
Comments