विद्या कर रहीं अवेयर, वर्कर्स की मदद में जुटीं एकता; बिल्लियों का ख्याल रख रहीं ऋचा चड्ढा

लॉकडाउन के इस पीरियड में सभी सेलेब्स अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में एकता कपूर और विद्या बालन भी सामने आई हैं। एक तरफ एकता ने अपनी एक साल की सैलरी बालाजी टेलीफिल्म्स के कर्मचारियों के हित के लिए दे दी है। उन्होंने कहा, 'कोरोना संकट का प्रभाव बहुत बड़ा है। यह मेरी पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि मैं अपने कर्मचारियों की देखभाल करूं।'

विद्या बालन भी लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी सोसाइटी में एक महिला सफाईकर्मी को खुद जाकर शुक्रिया कहा। वे लोगों का हौसला बांधते हुए नजर आ रही हैं।

बिल्लियों का ख्याल रख रहीं हैं ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्‌ढा को बिल्लियों से बहुत प्यार है। वे लॉकडाउन पीरियड में न सिर्फ अपनी पालतू बिल्ली, बल्कि मोहल्ले की लावारिस बिल्लियों का भी ख्याल रख रही हैं। उन्होंने बताया... 'मैंने फैसला कर लिया कि मुझे इन बेजुबान जीवों का ख्याल रखना है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विद्या बालन और ऋचा चड्ढा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bLFxbs

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......