मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन के पालन के लिए जारी किया स्त्री मूवी से इन्सपायर्ड पोस्टर, श्रद्धा ने की महकमे की हौसला अफजाई

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कोरोना मुंबई के कोरोना वॉरियर्स पुलिस महकमे की हौसला अफजाई की है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें लोगों से घरों के भीतर रहने और लॉकडाउन के पालन की अपील की गई है। यह पोस्टर श्रद्धा की हॉरर-थ्रिलर फिल्म स्त्री से इन्सपायर्ड है। इस मूवी में श्रद्धा ने भूतिया किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 24 घंटे जुटी मुंबई पुलिस की हौसला अफजाई की और इस पोस्टर को अपना अप्रूवल दिया।

मुंबई पुलिस ने स्त्री मूवी के डायलॉग को दिया ट्विस्ट :मुंबई पुलिस ने हैशटैग एवरी स्ट्रीट सेव नाम से ट्वीट किया। इसमें मुंबई पुलिस ने यह संदेश दिया कि कोरोनावायरस को हराने का एक ही मंत्र है कि हर सड़क को सुरक्षित रखा जाए। यह बाहर घूमने की जगह नहीं है। इसमें जो फोटो पुलिस ने इस्तेमाल की है, उसमें लिखा गया है- ओ कोरोना कभी मत आना। इस फोटा का लुक और मैसेज का फॉन्ट स्त्री मूवी की तरह ही है। हालांकि, मूवी में मैसेज दिया गया था- ओ स्त्री कल आना। पुलिस महकमे ने इस मैसेज को थोड़ा ट्विस्ट दे दिया और इस ट्विस्ट को श्रद्धा ने अपना अप्रूवल दिया है। श्रद्धा ने ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा- बिल्कुल। एक्ट्रेस ने इस मैसेज के साथ थम्स अप, क्लैपिंग और हार्ट के इमोजी भी शेयर किए हैं।

बॉलीवुड ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ :कोरोना से लड़ाई के दौरान श्रद्धा कपूर कई बार मुंबई पुलिस के काम की तारीफ कर चुकी हैं। उनके अलावा कटरीना कैफ, अक्षय कुमार, विकी कौशल और अन्य लोगों ने भी पुलिस महकमे की बिना थके काम करने की तारीफ की है। कई अभिनेताओं ने इस महामारी के दौरान मुश्किल में आए लोगों की मदद के लिए दान और राहत सामग्री पहुंचाने जैसे कदम भी उठाए हैं। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां संक्रमितों की संख्या 2 हजार 500 से ज्याद हो चुकी है। राज्य में संक्रमण से 166 मौतें हुई हैं। मुंबई में मौतों का आंकड़ा 100 को पार कर गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3emwq3a

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......