कपल्स चैलेंज में हुए मजेदार खुलासे, आयुष्मान खुराना से शादी की ताहिरा को थी जल्दी
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी वाइफ ताहिरा के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे कपल्स चैलेंज को लिया है जिसमें दोनों ने एक दूसरे के राज खोले हैं। इस दौरान दोनों ने रजामंदी से बताया कि ताहिरा को आयुष्मान से शादी करने की ज्यादा जल्दीथीं।
ताहिरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कपल्स चैलेंज लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आयुष्मान और ताहिरा कुछ मजेदार सवालों को सुनकर एक दूसरे की तरफ इशारा करते हुए आदतों का खुलासा कर रहे हैं। इस दौरान जब सवाल आया कि दोनों में से कौन पहले शादी करना चाहता था तो दोनों ने ताहिरा की तरफ इशारा किया। दूसरी तरफ जब पूछा गया कि कौन ज्यादा जिद्दी है, कौन बीमार होकर बच्चा बन जाता है और किसने पहली किस की पहल की थी तो इसके जवाब में दोनों ने आयुष्मान का नाम लिया।
ताहिरा ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कौन हमेशा सही होता है। इस सवाल के जवाब में हम काफी निश्चित हैं। कपल्स गोल्स'। आयुष्मान खुराना और ताहिरा अपने स्कूल के दिनों से साथ हैं। आयुष्मान ने साल 2001 में अपने बोर्ड एग्जाम के दौरान ही ताहिरा को प्रपोज किया था। तब से दोनों रिलेशनशिप में हैं। 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती है।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RPNftw
Comments