पिता बनने वाले हैं एक्टर सुमित व्यास, कोरोना के साए के बीच वाइफ एकता की डिलिवरी को लेकर नहीं हैं चिंतित
ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टार सुमित व्यास और उनकी वाइफ एकता कौल पेरेंट्स बनने वाले हैं। कोरोनावायरस लॉकडाउन के साएमें एकता ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह खबर अनाउंस की और बेबी बंप के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि इसी साल जून में दोनों माता-पिता बन जाएंगे। एकता ने लिखा,“Proudly announcing our new project together. Introducing Jr. Vyas (soon) Created, Directed and Produced by US.... @sumeetvyas and I.”
सुमित ने कहा-बीत जाएगा ये वक्त: सुमित ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, 'बेबी प्लानिंग का फैसला एकता का था चूकिं हर तरफ इतनी नेगटिव खबरें सुनने को मिल रही थीं तो एकता ने सोचा क्यों न हम सबके जीवन में खुशियां लाई जाएं। सुमित ने मौजूदा हालात पर कहा, 'मैं अपने बच्चे को ऐसे माहौल में नहीं देखना चाहता था जहां वह खुलकर सांस भी न ले पाए लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह दौर भी बीत जाएगा।'
सुमित ने आगे कहा, 'मैं खुश हूं कि मुझे एकता के साथ इतना वक्त बिताने का मौका मिल रहा है। मुझे नहीं पता कि हमें फिर कब साथ में इतना वक्त बिताने का मौका मिलेगा, खासकर तब जब बेबी का जन्म हो जाएगा। मैं हमेशा सोचता था कि मैं अगर किसी के साथ ज्यादा वक्त बिताऊंगा तो इरिटेट हो जाऊंगा लेकिन हम ज्यादा नहीं लड़ रहे तो इससे यह जाहिर होता है कि मैं बुरा साथी नहीं हूं।
वहीं, दूसरी तरफ एकता ने कहा, सुमित वर्कहॉलिक हैं और मैं जानती हूं कि वह इतना लंबा ब्रेक लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते लेकिन वो अच्छे हैं। एकता ने आगे बताया कि वह अपना वक्त मेडिटेशन, किताबें पढ़कर और फिल्में देखकर बिता रही हैं।
डिलिवरी को लेकर नहीं हैं चिंतित: सुमित ने एकता की डिलिवरी को लेकर भी बात की और कहा, मैं मेडिकल केयर को लेकर चिंतित नहीं हूं क्योंकि हमारी आंटी गायनोकोलिजिस्ट हैं तो हम उनके मैटरनिटी हॉस्पिटल में ही डिलिवरी करवाएंगे लेकिन मौजूदा स्थिति आगे भी रही तो हमें कोई और ऑप्शन भी नजर में रखना पड़ेगा। एकता का पिछला चेक-अप फरवरी के अंत में हुआ था और अगला चेक-अप अंत में होगा।
सुमित की दूसरी पत्नी हैं एकता: एकता से सुमित ने दूसरी शादी की है। दोनों ने सितंबर, 2018 में शादी की थी। सुमित ने पहली शादी शिवानी टंकसले से की थी। हालांकि 2017 में इस कपल का तलाक हो गया।
इन फिल्मों में काम कर चुके सुमित: सुमीतदिल्ली के रहने वाले हैं। सुमित एक रोड ट्रिप पर आधारित वेब सीरीज 'ट्रिपलिंग' में नजर आ चुके हैं। इस सीरीज के वे को-राइटर भी हैं। वे अबतक 'पार्च्ड', 'गुड्डू की गन', 'औरंगजेब', 'आरक्षण' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34o830w
Comments