प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई जीतेंद्र कुमार की 'पंचायत', निभा रहे हैं सचिव का किरदार

बॉलीवुड डेस्क. यूट्यूब चैनल द वायरल फीवर वीडियोज से फेमस हुए जीतेंद्र कुमार एक नई वेब सीरीज 'पंचायत' के साथ तैयार हैं। यह सीरीज 3 अप्रैल शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।'पंचायत' का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।

खास बात है कि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आ चुकी जीतेंद्र और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। सीरीज में दोनों के अलावा रघुबीर प्रसाद यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय अहम भूमिका में हैं। फैजल सीरीज के प्रोड्यूसर भी हैं।

'पंचायत' की कहानी के अनुसार एक इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी बड़ी नौकरी करना चाहता है, लेकिन अब वो यूपी के एक गांव फुलेरा का पंचायत सचिव है। ऐसे में शहर का लड़का छोटे से गांव में नौकरी करने पहुंचता है और गांव के परिवेश में खुद को ढालता है। सीरीज में शहरी लड़के की गांव के हालातों से मुलाकात मजेदार है।

इंडिया टुडे के मुताबिक सीरीज को लेकर कुमार ने कहा कि, 'पंचायत' एक शहरी लड़के की गांव में एडजस्ट करने की अनोखी कहानी है। नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर उन्होंने कहा था कि, मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। सीरीज में गांव की प्रधान मंजू देवी का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता ने कहा कि, इस प्रोजेक्ट में काम करना शानदार रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jeetendra Kumar's 'Panchayat' released on Prime Video, playing the role of Secretary


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39JnIbB

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......