आयुष्मान ने बना दिया अपनी दो फीमेल फैंस का दिन, सोशल मीडिया के जरिए उनकी मां को किया बर्थडे विश

देश में जारी लॉकडाउन के बीच आयुष्मान खुराना ने मंगलवार को अपने दो फैंस जान्हवीऔर काव्या का दिन बना दिया। दरअसल इस दिन दोनों लड़कियों की मां मोना शाह का 49th बर्थडे था और उन्होंने आयुष्मान से रिक्वेस्ट की थी कि वे उनकी मां को जन्मदिन की बधाई दें। जिसके बाद एक्टर ने खुशी-खुशी उनकी बात को मानते हुए गिटार पर हैपी बर्थडे गाकर उन्हें विश किया।इस दौरान उन्होंनेकेक को खूब मिस किया।

बर्थडे विश का वीडियो को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, 'हां हम क्वारैंटाइन हैं, हां हम लॉकडाउन में हैं। लेकिन हम हमेशा खुद को खुश करने के लिए छोटे-छोटे अवसर खोज ही लेते हैं। और आज मुझे वो अवसर जान्हवी और काव्या के अनुरोध से मिला, जो उन्होंने अपनी मां मोना शाह के लिए किया, जो कि अपना 49वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना रही हैं। मोना मैम ये सिर्फ आपके लिए। और हां मुझे अचानक केक बहुत याद आ रहा है।' वीडियो में आयुष्मान 'हैपी बर्थडेमोना' गाते हुए लड़कियों की मां को विश करते हैं।

लड़कियों ने किया थाआयुष्मान से अनुरोध

## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आयुष्मान खुराना को कविता लिखने का भी शौक है और वे अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर उन्हें शेयर करते रहते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39PKJK0

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......