बच्चों ने उड़ाया डांसिंग स्किल्स का मजाक तो नाराज हुए करण जौहर, बोले- ‘मैं बच्चों की नजर में टैलेंटलेस हूं’

पूरे देश में जारी लॉकडाउन के चलते करण जौहर इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों के साथ ही बिता रहे हैं। इस दौरान करण लगातार अपने बच्चों की मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं जिनमें यश और रूही उनका अलग- अलग तरह से मजार उड़ा रहे हैं। अब करण ने एक और वीडियो शेयर की है जिसमें उनके बच्चे करण को खराब डांसर बता रहे हैं।

करण ने हाल ही में करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यश और रूही का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। करण वीडियो में खुशी से डांस करते हुए कह रहे हैं, वॉव हम डांस कर रहे हैं। तभी उनकी बेटी उनका मजाक उड़ाते हुए कहती हैं, आप डांस नहीं कर रहो हो। आप एक खराब डांसर हो। आगे करण बेटे यश से पूछते हैं कि क्या वाकई वो खराब डांसर हैं। इसपर यश भी रूही की बात पर अपनी सहमति दिखाते हैँ।

खुद की डांसिग स्किल्स की इस तरह बुराई सुनकर करण काफी नाराज हो जाते हैं और कहते हैं, मैं एक बुरा डांसर हूं, मैं गाने में बुरा हूं तो मैं अच्छा किसमें हूं? वीडियो शेयर करते हुए करण लिखते हैं, ओके बहुत हो गया। मैं ब्लैकेट में रोना चाहता हूं। मैं बच्चों की नजर में टैलेंटलेस मिस्टर जौहर हूं।

##

करण जौहर लॉकडाउन के बाद से ही अपने बच्चों के साथ मस्तीभरे वीडियोज शेयर कर रहे हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स भी मिलते हैं। इस वीडियो पर भी सेलेब्स बच्चों की क्यूटनेस के दीवाने होते नजर आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Children mocked dancing skills, angry Karan Johar, said - 'I am talentless in the eyes of children'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y6oLp7

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......