कटरीना कैफ ने फिर शेयर किया कुकिंग वीडियो, पूछने पर बोलीं- मुझे भी नहीं पता क्या बनेगा

देश में जारी लॉकडाउन के बीच कुछ दिनों का गेप लेने के बाद एक्ट्रेस कटरीना कैफ एकबार सोशल मीडिया पर नजर आईं। मंगलवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने घर के किचन में कुकिंग की तैयारी करती दिखीं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने सिर्फ 'मंगलवार' लिखा।

कटरीना ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वे पनीर जैसी किसी चीज को बारीक-बारीक टुकड़ों में काटती दिखीं। वहीं जब फैशन स्टाइलिस्ट और फिल्ममेकर होमी अदजानिया की पत्नी अनिता श्रॉफ अदजानिया ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुएपूछा कि 'क्या बना रही हो?', तो कटरीना ने बताया कि 'ये तो मुझे भी पता नहीं है'।

पहले भी शेयर किया था कुकिंग वीडियो

इससे पहले 10 अप्रैल को भी कटरीना ने अपनी छोटी बहन इसाबेल के साथ कुकिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'हमें नहीं पता कि ये क्या है... जब हमें पता चलेगा तब हम आपको भी बता देंगे।' इसके हफ्ते भर बाद उन्होंने एक पोस्ट करते हुए बहन के साथ फोटो शेयर किया था। तब से उन्होंने खुद से जुड़ी कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की थी।

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन के दौरान कटरीना कैफ मुंबई में अपनी छोटी बहन इसाबेल के साथ रह रही हैं। (फोटो/वीडियो साभारः कटरीना के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f0GtLp

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......