महामारी पर फिल्म बना रहे एरिक रीवज, आइसोलेशन में घर से ही सीन शूट कर रहे एक्टर्स
हॉलीवुड में पहले भी महामारी को लेकर कई फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन इस बार डायरेक्टर ऐरिक रीवज कोरोनावायरस पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। पेज सिक्स के अनुसार लॉकडाउन के इस दौर में उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। खास बात है कि फिल्म के सभी स्टार्स फिलहाल आइसोलेशन में हैं।
ऐरिक ने पेज सिक्स को बताया कि, उन्होंने कोरोनावायरस को लेकर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया है। डायरेक्टर के अनुसार उन्होंने फिल्म के सीन फिल्माने के लिए खाली पड़ी न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूम कर शूटिंग की। उन्होंने लॉकडाउन को अपने कैमरे में कैद किया।
अपने हिस्से का काम घर से ही कर रही कास्ट
डायरेक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म के एक्टर्स अपने सीन खुद ही शूट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, एक्टर्स अपने डायलॉग्स बोलकर वीडियो उन्हें भेजते हैं, जिनपर बाद में एडिटिंग की जाती है। फिल्म का नाम ड्यूक ऑफ यॉर्क होगा। हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
महामारी के बीच 'कंटेजियन' ट्रैंडिंग में रही
स्टीवन सोडरबर्ग की फिल्म 'कंटेजियन' कोरोना महामारी के बीच अपने सब्जेक्ट को लेकर काफी पॉपुलर रही। 2011 में आई इस फिल्म की कहानी काफी हद तक आज के हालातों से मिलते हैं। फिल्म में मैट डेमन, केट विंसलेट, ग्वेनेथ पॉल्ट्रो अहम भूमिका में थे। यह फिल्म अमेजन की वीडियो स्ट्रीमिंग एप प्राइम पर उपलब्ध है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bRRjkH
Comments