करण जौहर ने यश और रूही को बताया म्यूजिशियन्स, पर जब उन्होंने गाना शुरू किया तो बोले- रुकावट के लिए खेद है

देश में जारी लॉकडाउन के बीच फिल्ममेकर करण जौहर अपने दोनों बच्चों यश और रूही के फनी वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने दोनों बच्चों का परिचय 'टैलेंटेज म्यूजिशियन' बताते हुए किया, हालांकि जब दोनों ने गाना शुरू किया तो करण को 'रुकावट के लिए खेद है' बोलना पड़ गया।

वीडियो को शेयर करते हुए करण ने लिखा, 'स्पष्ट रूप से सिंगिंग हमारे जीन्स में नहीं है। अग्रिम क्षमायाचना।' इस वीडियो में करण कहते हैं, 'देवियों और सज्जनों हमारे पास घर में दो बहुत ही टैलेंटेड म्यूजिशियन्स हैं, तो पेश है यश और रूही।' इसके बाद गिटार को गोद में लेकर बैठे दोनों बच्चे गाना गाना या यूं कहें शोर मचाना शुरू कर देते हैं।

करण बोले- ये किसी के लिए अच्छा नहीं

बच्चों का शोर सुन करण कहते हैं, 'एक्सक्यूजमी... एक्सक्यूजमी... एक मिनट, क्या आपके पास गाने के लिए कुछ और सुरीला गीत नहीं है।' लेकिन इसके बाद दोनों बच्चे फिर शोर मचाना शुरू कर देते हैं। तब करण कहते हैं, 'रुकावट के लिए खेद है, लेकिन ये किसी भी समझदार के लिए अच्छा नहीं है। फिर मिलेंगे।'

दोनों बच्चों को बताया था 'डाइट पुलिस'

इससे एक दिन पहले करण ने दोनों बच्चों को 'माय डाइट पुलिस' बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें यश और रूही करण को बर्गर खाने से इसलिए रोक देते हैं, क्योंकि वे मोटे हो जाएंगे। वहीं इससे पहले शेयर किए वीडियो में दोनों बच्चे करण का कुर्ता हाथ में लिए नजर आए थे। उनका कहना था कि ये मम्मा (दादी) का कुर्ता है।

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीती 7 फरवरी को करण के दोनों बच्चों ने अपना तीसरा जन्मदिन मनाया था। (फोटो और वीडियो साभारः करण जौहर के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aA0MMF

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......