दूरदर्शन ने शुरू किया ‘द जंगल बुक’ का प्रसारण, टाइटल सॉन्ग और डबिंग में बदलाव देखकर नाराज हुए फैंस

21 दिन के लॉकडाउन के चलते सभी शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है। ऐसे में हर चैनल अपने पॉपुलर शोज का रिपीट टेलीकास्ट दिखा रहे हैं। इस बीच दूरदर्शन ने भी अपने दर्शकों को 90 के दशक के पसंदीदा शोज देखने का सुनहरा मौका दिया है। फैमस शो ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के बाद अब ‘द जंगल बुक’ भी रीटेलीकास्ट होना शुरू हो गया है। इस शो बुधवार दोपहर से टेलीकास्ट किया गया है मगर शो गाने और डबिंग में बदलाव किए जाने से फैंस काफी नाराज हैं।

हाल ही में दूरदर्शन शो ने ट्वीट करके मोगली के फैंस को खुशखबरी दी है। ट्वीट में बताया गया है, ‘डीडी नेशनल पर एंजॉय करें अपना पसंदीदा शो द जंगल बुक हर दोपहर 1 बजे’। आज दोपहर से इस शो को शुरू किया जा चुका है जिसमें ऑरिजिनल सीरीज का फैमस सॉन्ग ‘जंगल जंगल बात चली है'नहीं दिखाया गया। शो की शुरुआत एक दूसरे गाने से की गई। वहीं दूसरी तरफ बगीरा और मोगली की आवाज भी डबिंग के जरिए बदल दी गई है। ऐसे में फैंस ट्विटर पर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं।

एक यूजर ने दूरदर्शन की पोस्ट पर लिखा, ‘ये नया डब है। ओरिजिनल गाना जंगल जंगल बात चली है चला गया है और शेर खान की आवाज नाना पाटेकर भी। काफी निराशाजनक’।


##

एक व्यक्ति ने शो देखने के बाद लिखा, ‘मैं इसे देखने के लिए काफी उत्साहित था। ये सिर्फ कार्टून के बारे में नहीं हैं मगर वो गाना , वो डबिंग आर्टिस्ट थे जिन्होंने इस शो को बेहतरीन बनाया है। ये पूरा नया डब है। मैं इसे नहीं देखूंगा’।

##

दरअसल इस शो को दूरदर्शन के बाद सहारा वन पर भी रिलीज किया जा चुका है जिसमें मोगली और बगीरा की आवाज अलग डब करवाई गई थी। अधिकतर लोगों ने सहारा वन के शो की उम्मीद से इसे देखा मगर दूरदर्शन में इसका ओरिजिनल शो दिखाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doordarshan started airing 'The Jungle Book', fans were upset after seeing the changes in title song and new dubbing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aUQBTA

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......