शेफाली जरीवाला की टिक-टॉक में धमाकेदार एंट्री, ‘कांटा लगा’ स्टाइल में किया ‘मेरे अंगने में’ गाने पर डांस
कुछ ही दिनों पहले ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुकीं शेफाली जरीवाला ने एक लंबे समय बाद टिक-टॉक का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने अपने एक धमाकेदार डांस वीडियो के साथ टिक-टॉक में एंट्री मारी है। इस वीडियो में उन्होंने फिर एक बार फैंस के लिए अपने ब्लॉकबस्टर ‘गाने कांटा’ लगा के हुक स्टेप किए हैं।
शेफाली जरीवाला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शेफाली जैकलीन- आसिम के न्यू सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ गाने की धुन पर थिरकती दिख रही हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि उन्होंने इस गाने पर अपने आइकोनिक सॉन्ग ‘कांटा लगा’ के स्टेप्स भी किए हैं। ये गाना उन्होंने अपने दोस्त और ‘मेरे अंगने में’ गाने के डायरेक्टर विनय सप्रू और राधिका राव को डेडीकेट करते हुए चुना है।
वीडियो के साथ शेफाली लिखतीहैं, ‘आखिरकार मेरा पहला टिक-टॉक।डेडीकेट करती हूं सप्रूराव को, उनका लेटेस्ट हिट मेरे अंगने में कांटां लगा के स्टाइल में। मैं जो भी हूं आप लोगों की वजह से हूं। लव यू’।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/342Hde9
Comments