शिलॉन्ग में फंसे हैं 'सिटी लाइट' एक्ट्रेस पत्रलेखा के परिजन, शहर में पहली मौत घबरा रही हैं एक्ट्रेस

सिटीलाइट एक्ट्रेस पत्रलेखा भी लॉकडाउन के चलते अपने परिवार से दूर मुंबई में हैं। वहीं उनके परिजन और भाई शिलॉन्ग में रहे हैं। हाल ही में शिलॉन्ग में कोविड19 से पहली मौत रिपोर्ट हुई है जिसके बाद से पत्रलेखा को अपने परिवार की चिंता सता रही है।

हाल ही में मुंबई मिरर से बातचीत में अपनी फिक्र जताते हुए पत्रलेखा ने बताया, ‘मेरे पैरेंट्स शिलॉन्ग में हैं तब से मैं घबरा रही हूं। ये फिक्र एक पॉजिटिव केस की नहीं है बल्कि उनकी है जो इस पॉजिटिव इंसान के संपर्क में आए हैं। मेरा भाई भी उनके साथ है इसलिए उन्हें घर का सामान लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता, मगर फिर भी मुझे फिक्र है’।

आगे बातचीत में उन्होंने बताया, ‘मेरे पिताजी रविवार के दिन भी अपनी फर्म जाते हैं, जब आप व्यस्त रहते हैं तो समय गुजर जाता है लेकिन जब आप फुरसत में रहते हैं तो स्ट्रेस बढ़ जाता है’। पत्रलेखा शिलॉन्ग से ताल्लुक रखती हैं। जन्म के बाद उनकी परवरिश भी शिलॉन्ग में ही हुई है मगर करियर के लिए अब वो मुंबई में ही रह रही हैं। बुधवार को मेघालय में कोविड 19 से 69 साल के डॉक्टर की मौत की खबर के बाद से ही पत्रलेखा चिंता में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'City Light' actress Patralekha's family is stranded in Shillong, the actress is worrying after the first death in the city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KgaWHi

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......