करीना ने पहना पास्ता से बना नेकलेस, फोटो शेयर कर लिखा- तैमूर के हाथ से बनी ज्वेलरी

देश में जारी 21 दिन के लॉकडाउन के बीच करीना कपूर खान के तीन साल के बेटे तैमूर की क्रिएटिविटी भी जारी है। उनकी बनाई ड्राइंग्स की फोटो शेयर करने के बाद करीना ने अब उनके हाथ से बने 'पास्ता नेकलेस' का फोटो शेयर किया है। शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वे अपने गले में तैमूर के हाथों का बना ये हार पहने दिखीं।

करीना ने फोटो में जो नेकलेस पहना, वो कच्चे पास्ता से बना था और इस फनी फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पास्ता ला विस्ता। तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी।' इसके बाद उन्होंने फनी अंदाज में हैशटैग लगाते हुए लिखा, #QuaranTimDiaries, यहां टिम इसलिए लिखा क्योंकि तैमूर का घरेलू नाम यही है।

करीना की पोस्ट और उस पर आए सेलेब्स के कमेंट्स।

कविता ने पूछा- क्या अब भी कोई कारण बताने की जरूरत है?

करीना की पोस्ट को देख उनकी बहन करिश्मा समेत कई अन्य सेलेब्स ने प्यारभरे कमेंट किए। करिश्मा ने लिखा, लव इट। मलाइका अरोरा ने लिखा, Awwwww, अमृता अरोरा ने लिखा, स्टन, तो वहीं सीरियल एफआईआर से फेमस हुईं एक्ट्रेस कविता कौशिक ने पूछा, 'क्या अब हमें कुछ और कारण भी चाहिए आपको या उसके बारे में पागल होने के लिए?'

तैमूर को बताती हैं घर का पिकासो

इससे पहले हाल ही में करीना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर तैमूर की बनाई एक ड्राइंग को शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'अच्छे दिन यहां फिर से आएंगे... समुद्र किनारे बीच पर पूरा दिन। #घर का पिकासो #क्वारन-टिम-डायरिज'

##

दुनिया को बताया था आइसक्रीम

28 मार्च को अपनी इंस्टा स्टोरी में करीना ने तैमूर की बनाई हुई ट्रिपल स्कूप आइसक्रीम की तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'दुनिया तुम्हारी आइसक्रीम है मेरे प्यार। #घर का पिकासो। #क्वारन-टिम-डायरिज’।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करीना ने इससे पहले तैमूर की बनाई ड्राइंग्स को शेयर किया था। वे उन्हें अपने घर का पिकासो कहती हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rein5L

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......