फरहान अख्तर ने डॉगी के कान दिखाकर पूछा सवाल- माही आपको क्या लगता है, क्या मैं इनके साथ विकेट ले सकता हूं
लाॅकडाउन फेज 2 में सेलेब्रिटीज की लाइफ स्टाइल के कई राज खुल कर सामने आ रहे हैं। कई सेलेब्स तो एक दूसरे को कनेक्ट करते हुए अपने फैन्स के बीच खुशियां भी शेयर कर रहे हैं। फरहान अख्तर ने अपने पेट डॉग की एक मजेदार फोटो शेयर की है। जिसमें उसके दोनों कान ऊपर की ओर हैं, जो किसी हैंड ग्लव्स की तरह दिख रहे हैं। फोटो के कैप्शन में फरहान ने टीम इंडिया के विकेटकीपर एमएस धाेनी से पूछा है-माही आपको क्या लगता है, क्या मैं इनके साथ विकेट ले सकता हूं।
इसके पहले फरहान अख्तर नेअपनी 'जिंदा हो तुम' कविता को शेयर किया था। फरहान नेइसे कोरोना वर्जन का नाम दिया। यहएडिट की गई पंक्तियां फरहान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। वीडियो में फरहान खुद यह कविता पढ़ते नजर आए। एडिटिंग के बाद इसकी शुरुआत कुछ इस तरह हो रही है-चेहरों पर अपने मास्क पहन रहे हो तो जिंदा हो तुम।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XKMKoG
Comments