'फ्रैंड्स' रीयूनियन स्पेशल एपिसोड के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, मई में रिलीज नहीं होगा शो
टीवी की दुनिया के मशहूर शोज में से एक फ्रैंड्स स्टार की रीयूनियन टल गई है। एचबीओ मैक्स के लॉन्च के साथ ही रिलीज होने जा रही इस रीयूनियन को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, कोरोना के कारण प्रोडक्श पूरी तरह से बंद पड़ा है। ऐसे में स्टार कास्ट वर्चुअली भी यह रीयूनियन नहीं करेगी।
'फ्रैंड्स' टीवी का मशहूर कॉमेडी सीरीयल है, जिसमें जेनिफर एनिस्टन, मैट ले ब्लैंक, मैथ्यू पैरी, डेविड शुइमर, कर्टनी कॉक्स, लीजा कुद्रो मुख्य भूमिका में थे। 'फ्रैंड्स' की शुरुआत 22 सितंबर 1994 में हुई थी। जबकि सीरीज का आखिरी एपिसोड 6 मई 2004 को टेलीकास्ट हुआ था। करीब 10 साल चले इस प्रोग्राम के कुल 236 एपिसोड्स टेलिकास्ट हुए थे।
हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक एचबीओ की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि, कोरोनावायरस महामारी के कारण प्रोडक्शन बंद हो गया है। इसका मतलब है कि, फ्रैंड्स रीयूनियन का स्पेशल एपिसोड अब एचबीओ मैक्स की लॉन्च के पहले दिन उपलब्ध नहीं होगा। पहले यह स्पेशल शो 23-24 मार्च को वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो में शूट होने वाला था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UZQYa6
Comments