कोरोनावायरस से जंग में जीते 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के क्रिस्टोफर हिव्जू, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
कोरोनावायरस के कहर के बीच एक और अच्छी खबर है। फेमस टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में टोरमंड का किरदार निभाने वाले क्रिस्टोफर हिव्जू ठीक हो गए हैं। क्रिस्टोफर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हेल्थ अपडेट दी। इससे पहले टॉम हैंक्स, सिंगर पिंक और जेम्स बॉन्ड सीरीज की एक्ट्रेस ओल्गा कुरिलेंको कोरोनावायरस से जंग जीतने में सफल हुईं हैं।
एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, हम कोरोनावायरस से ग्रस्त होने के बाद अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। हफ्तों तक क्वारैंटाइन रहने के बाद अब कोई भी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। हम भाग्यशाली थे कि हमें कोरोना के बेहद मामूली लक्षण थे। इसके साथ ही एक्टर ने दुनियाभर में कोरोना मरीजों को जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं।
17 मार्च को दी थी पॉजिटिव होने की जानकारी
क्रिस्टोफर हिव्जू ने कोरोनावायरस संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर जानकारी दी थ। उन्होंने पोस्ट में फैंस से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा था कि, हम एकसाथ मिलकर इस दिक्कत से लड़ सकते हैं। सभी लोग एक-दूसरे का ध्यान रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b8b2g9
Comments