'प्यार का पंचनामा' एक्ट्रेस सोनाली ने कई कोशिशों के बाद पूरा किया 'टंग ट्विस्टर चैलेंज', अब दोस्त को दी चुनौती
देश में जारी लॉकडाउन के बीच फिल्म 'प्यार का पंचनामा' और 'प्यार का पंचनामा-2' की एक्ट्रेस सोनाली सैगल ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया। जिसमें वे कैल्कुलेटर चैलेंज को पूरा करती नजर आईं। ये एक 'टंग ट्विस्टर' चैलेंज था, जिसे एक्ट्रेस ने कुछ कोशिशों के बाद 8 सेकंड में पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को भी ये चैलेंज दिया।
वीडियो शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा, 'मेरा कैल्कुलेटर चैलेंज पूरा। मेरे गड़बड़ियों वाले बिहाइंड द सीन्स को देखने के लिए बाएं घुमाएं। आखिरी वाला मेरा पसंदीदा है।' आगे उन्होंने लिखा, 'पोपी जब्बल की चुनौती स्वीकार कर मैंने इसे 8 सेकंड में पूरा किया। अब मैं ये चैलेंज साहिल को देती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि वो इसे बहुत मजेदार अंदाज में करेगा। आपको ये करना है कि इसे 10 सेकंड में पूरा करना है।'
10 सेकंड में बिना अटके पढ़नी होगी ये लाइन
'Calculator was used by the calculators to calculate the calculation that was calculating the calculus the calculation calculated by the calculator calculating calculation calculated by the professor calculator calculating calculations'.
सोनाली की सोशल मीडिया पोस्ट
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2URO0Ty
Comments