पिता कुणाल खेमू का हाथ पकड़कर बेटी इनाया ने मारा फ्लिप, सोशल मीडिया पर मिल रही हैं खूब तारीफें

देश में जारी लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान भी बेटी इनाया के साथ जमकर मस्ती कर रहे है। दोनों ही लगातार सोशल मीडिया पर इनाया की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं जिनमें कभी इनाया एक्सरसाइज करवाते तो कभी खुद हवा में फ्लिप मारते दिख रही हैं।

कुणाल खेमू ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इनाया के दोनों हाथ पकड़कर उन्हें हवा में उठाते हैं। तभी इनाया भी फ्लिप करती हैं। इसके साथ कुणाल लिखते हैं, ‘वीकेंड में ऐसे फ्लिप कर रहे हैं। गर्ल पॉवर’। इस वीडियो को सोहा अली खान ने रिकॉर्ड किया है।सोशल मीडिया में इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस के साथ शाहिद कपूर, इशान खट्टर, हुमा कुरैशी और एली इब्राहिम जैसे कई सेलेब्स ने भी अपने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

इससे पहले भी कुणाल ने अपने अकाउंट से एक बूमरैंग वीडियो शेयर की है जिसमें इनाया कुणाल को एक्सरसाइज करवाती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने इनाया को अपनी ट्रेनर बताया था। कुणाल और इनाया की जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है।

##

कुणाल जल्द ही जी 5 प्रीमियम की ‘अभय 2’ वेब सीरीज में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। केन घोष के निर्देशन में बनीं ‘अभय 2’ एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है जिसका पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Inaya makes perfect flip with the help of daddy kunal khemu, getting lots of compliments on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zbykDH

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......