बच्चों ने फिर उड़ाया करण जौहर का मजाक, बेटी ने कहा-'आपके बाल सफेद हो गए, आप बुड्ढे दिख रहे हैं'
कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से सेलेब्स भी अपनी फैमिली के साथ आइसोलेशन में वक्त बिता रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर भी अपनी मां हीरू जौहर और बच्चों यश और रूही के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर #lockdownwiththejohars #season2 #toodles वीडियो सीरीज चला रहे हैं। इस वीडियो सीरीज में करण के बच्चे मासूमियत भरे अंदाज में उन्हें क्रिटिसाइज करते हैं।
बेटी ने कहा बुड्ढा: करण जौहर ने एक नया वीडियो जारी किया किया है जिसमें उनके बच्चे उनके सफेद बालों का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। करण की बेटी रूही उनसे कहती हैं , आपके बाल सफेद हो गए हैं। आप बुड्ढे दिख रहे हैं जिसपर करण कहते हैं, मैं लॉकडाउन के चलते बाहर नही जा सकता और बाल कलर नहीं करवा सकता फिर रूही कहती हैं, आप कोरोनावायरस के चलते बाहर नहीं निकल सकते हैं न। फिर करण अपने बेटे यश से पूछते हैं कि क्या मैं बूढ़ा दिखाई देता हूं जिसपर यश जोर से हंसते हैं और कहते हैं हां।
ड्रेसिंग सेंस की भी उड़ाई थी खिल्ली: करण हर वीडियो में अपने बच्चों के निशाने पर होते हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों ने करण के कपड़े देखकर कहा था कि आप दादी (हीरू जौहर) के कपड़े क्यों पहनते हो।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bAj9SE
Comments