अमृता राव ने गुनगुनाया लताजी का गाना, बोलीं- मेरे रोंगटे खड़े हो गए मेरे ओह माय गॉड
देशभर में चल रहे लॉकडाउन के वजह से एक्ट्रेस अमृता राव भी घर पर हैं हालांकि अन्य स्टार्स की तरह वे भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से रूबरू हो रही हैं। गुरुवार देर रात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे लता जी का फेमस गाना 'बाहों में चले आओ' गुनगुनाती नजर आईं। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में उन्होंने इंस्टा यूजर्स को 'इंस्टीज' कहकर संबोधित किया।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'रात के इस वक्त क्यूँ ना सब कुछ भूला के गोल्डन एरा में चले जाएं.... क्यूँ इंस्टीज'? इसके बाद उन्होंने #लीजेंड #सिंगर #लतामंगेशकर जी#क्वीनऑफमेलोडी जैसे हैशटैग लगाए। फिर इस गाने से जुड़ी कुछ जानकारियां दीं। म्यूजिक- आरडी बर्मन, सिंगर- लता मंगेशकर, गीतकार- मजरुह सुल्तानपुरी, 1973 फिल्म अनामिका, अभिनेत्री- जया बच्चन।
बोलीं- मेरे रोंगटे खड़े हो गए
वीडियो की शुरुआत में इस गाने का मुखड़ा गाकर वे कहती हैं, 'रोंगटे खड़े हो गए मेरे, ओह माय गॉड, जिस अंदाज से लताजी ने इस गाने को गाया है। मुझे यकीन है आपने भी इस गाने को सुना होगा, लेकिन यहां एकबार फिर से। एक-एक सूक्ष्मता, जो हरकते हैं... जो शरारत है... मैं सिर्फ कोशिश कर रही हूं सिर्फ मजे के लिए ओके।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39IdoAG
Comments