सेलेब्स पर भड़कने वाली फराह खान का अभिषेक बच्चन ने उड़ाया मजाक, कहा-'अब आप वर्कआउट वीडियो अपलोड करो'

अभिषेक बच्चन ने फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान की सोशल मीडिया पर टांग खींची है। दरअसल, फराह ने पिछले दिनों लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा वर्कआउट वीडियो शेयर करने पर नाराजगी जताई थी जिसके बाद अभिषेक बच्चन ने मामले को हल्का रूप देने के लिए फराह की एक ट्वीट पर ही उन्हें मजाक में वर्कआउट वीडियो शेयर करने की सलाह दी।

क्या लिखा फराह ने?

फराह ने एक ट्वीट में लिखा, 'महामारी की सीख-1: अलमारी कपड़ों से भरी हुई है जब मुझे केवल 2 आउटफिट्स की जरूरत है, दिन में पहनने के लिए नाइटी और रात में पहनने के लिए नाइटी। महामारी की सीख 2: सीख रही हूं कि कौन मेरे असली दोस्त हैं, मेरे नए BFF हैं-बाबुराम सब्जी वाला, हिरल किराने वाले से स्वप्निल, नोबल केमिस्ट से पवन और पेस्का फिश की नलिनी, थैंक यू। इसके जवाब में अभिषेक ने लिखा, 'थैंक यू! अब वर्कआउट वीडियो अपलोड करो'!

क्यों भड़की थीं फराह?

फराह ने 26 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें फराह ने भड़कते हुए कहा था, 'सब लोग वीडियो बना रहे हैं तो मैंने सोचा मैं भी वीडियो बनाऊं। प्लीज, प्लीज सारे सेलेब्रिटीज और स्टार्स से मेरी विनती है कि प्लीज अपना वर्कआउट वीडियो बनाना बंद करो। मैं समझ सकती हूं कि आप लोगों के पास अपना फिगर बनाने के अलावा कोई और परेशानी नहीं है। मगर हममें से ज्यादातर लोगों को इसके अलावा दुनिया की ज्यादा फिक्र है। तो प्लीज हमारे ऊपर रहम करो और अपने वर्कआउट वीडियो बनाने बंद करो। अगर आप अपने वर्कआउट वीडियो बनाना बंद नहीं करते तो प्लीज बुरा मत मानना जब मैं आपको अनफॉलो करूं'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actor Abhishek Bachchan Pokes Fun at Farah Khan, Asks her to Post a Workout Video


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K5Pjt9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......