अर्जुन कपूर ने अपने डॉगी का वीडियो शेयर कर लिखा- पालतू जानवरों को बेसहारा मत छोड़ें क्योंकि वे कभी आपको नहीं छोड़ते

देश में जारी लॉकडाउनके बीच अर्जुन कपूर ने लोगों से कोरोनावायरस के डर से अपने पालतू जानवरों को बेसहारानहीं छोड़ने की अपील की है। उन्होंने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बुलडॉग प्रजाति के अपने पालतू डॉगी मैक्स का परिचय कराते हुए उसे परिवार के सदस्य के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में अपने पालतू जानवरों को अकेला नहीं छोड़े, क्योंकि वे कभी हमें नहीं छोड़ते। अर्जुन पहले भी कई बार अपनी पोस्ट्स के जरिए लोगों को जागरूक कर चुके है कि जानवरों से कोरोना नहीं फैलता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन नेलिखा, 'सभी पालतू पशुओं के अभिभावकों से विनम्र अपील'। वीडियो में वेकहते हैं, 'मैक्स आया, मैक्स ने देखा और मैक्स जीत गया। है तो चार साल का लेकिन हमारे घर का बाप है बाप। द गॉडफादर। मैक्स किसी की नहीं सुनता और जो मन में आय करता है। सच में कुछ नहीं करता। उसके लिए मैं और अंशुला खर्चा करते हैं, वो हमारे ऊपर राज करता है, और अपनी हर इच्छा पूरी करने के लिए हमें आदेश देता है। किसी काम का नहीं है, लेकिन हमारे परिवार का सदस्य है।'

अर्जुन बोले- मेरा दिल टूटता है

आगे उन्होंने कहा, 'इस दौर में जब कोरोना वायरस हमारे देश में तेजी से फैल रहा है, मुझे पढ़ने और सुनने को मिल रहा है कि लोग उसके डर से अपने पालतू जानवरों को छोड़ रहे हैं। इससे मेरा दिल टूटता है। अपने पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें, क्योंकि वो कभी आपको नहीं छोड़ते। हम बेजुबानों की आवाज हैं और उन्हें इसी तरह प्यार करते रहेंगे और उन्हें इस तरह बर्बाद नहीं होने देंगे।' इसके बाद अर्जुन अपने डॉगी मैक्स से पूछते हैं 'क्या तुम मेरी बात से सहमत हो, मैक्स क्या तुम कुछ कहना चाहते हो।' आगे वे कहते हैं, 'आप मेरे कहने का मतलब समझ ही गए होंगे।'

पहले भी शेयर किया था वीडियो

इससे पहले भी अर्जुन ने मैक्स का एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से लॉकडाउन के दौरान मैक्स जैसा व्यवहार करने कीअपील की थी। उन्होंने लिखा था'मैक्स खुद के अलावा किसी की नहीं सुनता और जब तक बहुत जरूरी ना हो, अपनी जगह से हिलता भी नहीं है। उसे घर के अंदर रहना ही अच्छा लगता है। इस वक्तदेश की सरकार भी आपसे ऐसे ही व्यवहार की उम्मीद कर रही है।'

##

अर्जुन बता चुके जानवरों से कोरोना नहीं फैलता

अर्जुन कपूर ने 21 मार्च को भी एक फोटो शेयर करते हुए लोगों से पालतू जानवरों को नहीं छोड़ने की अपील की थी। तब उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था,'कई दिन गुजरने के बाद भी जानवर कोरोनावायरस से सुरक्षित हैं। इसलिए दयालु बनें, नम्र बनें और मानव बनें और उन्हें ऐसे वक्त में अकेला और असहाय ना छोड़ें।' इस फोटो में अर्जुन साइकिल पर बैठे हुए थे और उनके साथ एक स्ट्रीट डॉग नजर आ रहा था।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Kapoor with his pet Max : Arjun shares video of Max and appeals to all the pet parents, do not abandon them amid coronaepidemic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RzZo5L

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......