पैरेंट्स की वेडिंग एनिवर्सरी पर ऋतिक ने पियानो बजाकर किया विश, वीडियो कॉल पर साथ नजर आया परिवार

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पैरेंट्स राकेश रोशन और पिंकी रोशन की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। इन वीडियोज में सेलिब्रेशन का एक पुराना वीडियो भी है, वहीं लॉकडाउन के कारण अलग-अलग रह रही रोशन फैमिली का वीडियो कॉल पर सेलिब्रेशन भी है। इसके अलावा एक वीडियो में ऋतिक, सुजैन और उनके बच्चे हैप्पी एनिवर्सरी गाते हुए नजर आ रहे हैं।

राकेश रोशन और पिंकी की शादी 1970 में हुई थी। पिंकी राकेश की बचपन की दोस्त हैं।वीडियो में राजेश रोशन का परिवार भी नजर आरहा है। वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक लिखते हैं-आत्मा हमेशा ही प्रसन्न होनी चाहिए भले हम बाहर हों या दरवाजों के भीतर। मां-पापा आपको सालगिरह मुबारक।इसके पहले ऋतिक के बेटे का बर्थडे भी लॉकडाउन में वीडियो कॉल के जरिए मनाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो वीडियो ऋतिक राेशन के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S0ryaa

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......