किआरा ने शेयर किया बचपन का वीडियो, बोलीं- कप के लिए मैं शुरू से पागल jरही हूं

लॉकडाउन के बीच ज्यादातर फिल्म स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं, और कुछ ना कुछ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस किआरा आडवाणी ने भी मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना 24 साल पुराना थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। जिसमें वे हाथ में सिंड्रेला कप लिए 'रुह आफजा' पीती दिखीं।

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'दूध का दूध, पानी का पानी... और सिंड्रेला (प्राचीन लोककथा का कैरेक्टर) को लेकर मेरा जुनून।' 26 सेकंड के इस वीडियो को किआरा ने टीवी पर पुरानी रिकॉर्डिंग देखने के दौरान मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। जिसमें भाई के साथ उनकी बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई।

रुह आफजा पीती दिखीं किआरा

किआरा ने जो वीडियो शेयर किया उस पर 22 जून 1996 की तारीख दिखाई दे रही है। तब वे चार साल की थीं। वीडियो में किआरा बता रही हैं कि वे रुहआफजा पी रही हैं। इसके बाद वे बताती हैं कि उनके हाथ में जो प्यारा सा कप है उस पर सिंड्रेला का फेस दिखाई दे रहा है। इस थ्रोबैक वीडियो की स्क्रीन पर आलिया (किआरा का असली नाम) और मिश भी लिखा हुआ है। वीडियो के बीच किआरा अपने भाई मिश से कहती हैं कि मुझे बचपन से ही कप को लेकर पागलपन रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किआरा का जन्म 31 जुलाई 1992 को हुआ था. और उनका असली नाम आलिया आडवाणी है। (फोटो और वीडियो साभारः किआरा के सोशल मीडिया अकाउंट्स से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eGQhtW

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......