लॉकडाउन के कारण पोस्टपोन हुए ये टीवी शो, अमिताभ बच्चन का 'KBC-12' और शिल्पा शेट्टी का 'सुपर डांसर 4' भी शामिल

कोरोनावायरस का प्रभाव गंभीर रूप से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर पड़ा है। फिल्मों के साथ ही कई ईवेंट्स और फेस्टिवल्स भी कैंसिल या पोस्टपोन कर दिए गए हैं। इंडियन टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी इसका बहुत बुरा असर देखने को मिला हैं। टीवी सीरियल्स की शूटिंग रुक जाने की वजह से चैनल्स ने पुराने शोज री-टेलीकास्ट करने शुरू कर दिए हैं। वही ऐसे कुछ चैनल्स थे जो अप्रैल-मई के अंत तक अपने नए शोज लांच करने वाले थे हालांकि अब उसे पोस्टपोन कर दिया गया है। वही कुछ ऐसे बड़े शोज भी हैं जिनकी तैयारियां शुरू होनी थी लेकिन फ़िलहाल वह भी रुक गया है। अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की तैयारी से लेकर शिल्पा शेट्टी की 'सुपर डांसर 4' तक, ऐसे कई शोज हैं जिनके शूट्स कोरोनावायरस के चलते पोस्टपोन कर दिए गए हैं।

चैनल सेजुड़ेसूत्र बताते हैं, "पिछले साल की तरह इस साल भी चैनल गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12अगस्त महीने में लांच करने की प्लानिंग में जुटा था। प्लानिंग के मुताबिक़ शो की रजिस्ट्रेशन अप्रैल महीने के अंत तक शुरू हो जाना था जिसकी घोषणा खुद होस्ट अमिताभ बच्चन करते। हालांकि अब इस प्लान को पोस्टपोन कर दिया गया है। डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' का भी यही हाल है। चैनल ने अलग अलग शहरों में ऑडिशन की प्लानिंग की थी। ये ऑडिशन तक़रीबन 5 से 6 महीने तक चलते हैं तब जाकर टॉप कंटेस्टेंट्स की घोषणा की जाती है। चैनल ने फ़िलहाल के लिए सभी प्लान्स को होल्ड पर रखा है। परेशानी इस बात की हैकी अगर लॉकडाउन का पीरियड और बढ़ा तो शो के लाइनअप में काफी बदलाव आ सकता है या फिर किसी शो को ड्राप करना पड़े जिससे चैनल को बहुत नुकसान झेलना पड़े।"

'केबीसी 12' और 'सुपर डांसर 4' के अलावा कुछ और शोज भी हैं जिसे पोस्टपोन कर दिया गया है।

अनुपमा:अनुपमा 16 मार्च से ऑन एयर होने वाला था जिसे अब बाद में लॉन्च किया जाएगा। कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण कलाकारों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नेटवर्क ने ऑन-एयर लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।राजन शाही इस शो के प्रोड्यूसर हैंजिन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है और ये रिश्तेहैं प्यार के, जैसे शोज को प्रोड्यूसकिया है।

इस बारे में रुपाली बताती हैं, “अनुपमा एक ऐसा शो है, जो दर्शकों के साथ एक इमोशनल जर्नी पर फोकस करेगा। हमारे देश में कोरोनावायरस प्रकोप के कारण, शो को शुरू करने में देरी करना शो और यूनिट के हित में है। यह हम सभी के लिए एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है और लॉन्च को पोस्टपोन करना एक बड़ा फैसला है। जब मैं अनुपमा को दर्शकों के दृष्टिकोण से देखती हूं तो मुझे लगता है कि प्रत्येक एपिसोड को खूबसूरती से शूट किया गया है और उनके दिल को छू जाएगा। इस शो का हिस्सा बनने और सभी से इतना प्यार पाने के लिए शुक्रगुजार हूं। उम्मीद हैहम सुरक्षा और एहतियात के साथ इन कोशिशों पर टिके रहें।" अनुपमा की लीड भूमिका कोरूपाली गांगुली निभा रही हैं और सुधांशु पांडेशो में उनके पति का रोल निभा रहे हैं।

इश्क़ में मरजावां 2 :हेली शाह स्टारर 'इश्क़ में मरजावां 2' 30 मार्च को लांच होने वाला था। हालांकि नेशनल लॉकडाउन की वजह से अब इसे आगे बढ़ाने का फैसलालिया गया। इस बारे में हैली कहती हैं, "हां, वर्तमान स्थिति के कारण शो में देरी हो रही है लेकिन आप जानते हैं कि हर किसी का स्वास्थ्य जोखिम में है और लॉकडाउन बहुत ज़रूरी है। थोड़ी निराशा तो है लेकिन ऐसे माहौल में ये फैसला लेना भी सही है। जब स्थिति कंट्रोल में आ जाएंगी तो हम शो को सही तरीके से लॉन्च करेंगे।"

क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी: सिद्धार्थ वीर सूर्यवंशी और नेहा मुद्रा स्टारर 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' एक फैमिली ड्रामा जिसमे बच्चों के नज़रिएसे बड़ों की कहानी दिखाई जाएंगी। चैनल की प्लानिंग के मुताबिक़ इस शो को 31 मार्च तक लांच करना था। लेकिन अब इसे भी आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया गया है।

तेरा यार हूंमैं: राजेंद्र चावला स्टारर 'तेरा यार हूंमैं'मई में लांच होने वाला था, हालांकि फ़िलहालस्थिति को ध्यान में रखते हुए चैनल इस पर फैसला ले नहीं पा रहे हैं।

इंडिया वाली मां:अक्षय म्हात्रे और सुचित्रा त्रिवेदी स्टारर 'इंडिया वाली मां' अप्रैल के अंत तक लांच होने वाला था। शो की कहानी पूरी तरह से सुचित्रा त्रिवेदी पर आधारित हैजो की मांका किरदार निभाने वाली हैं। फ़िलहाल के लिए इस शो को होल्ड पर रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These TV shows postponed due to lockdown in B Town including Amitabh Bachchan KBC-12 and Shilpa Shetty Super Dancer 4


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JZxwUr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......