सोशल मीडिया पर आए रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #RavanOnTwitter
रामानंद सागर के मशहूर शो रामायण के री-टेलीकास्ट के बाद दशानन रावण भी उतने ही फेमस हो गए हैं, जितने श्री राम हैं। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के बाद अब अरविंद त्रिवेदी ने भी सोशल मीडिया पर डेब्यू कर लिया है। अरविंद त्रिवेदी ने ट्विटर पर अकाउंट बनाया है। अरविंद के ट्विटर पर आते ही#RavanOnTwitter हैश टैग ट्रेंड करने लगा।
अरविंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई सारे पोस्ट किए और यह भी बताया कि वे दर्शकों और फैन्स की डिमांड के कारण सोशल मीडिया पर आए हैं।अरविंद ने एक वीडियो के जरिए लोगों से घर पर रहने और सरकारी नियमों का पालन करने की अपील भी की है।अरविंद ने 18 अप्रैल को यह अकाउंट बनाया है। उन्होंने अनुपम खेर के ट्वीट को री-ट्वीट भी किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bn4HgN
Comments