भुवन बाम और TVF के अरुणभ कुमार मजदूरों को उन्हीं की भाषा में समझाएंगे गंभीरता, कई यूट्यूबर्स देंगे साथ
यूट्यूब चैनल द वायरल फीवर वीडियोज के फाउंडर अरुणभ कुमार, भुवन बाम और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली जैसे कई स्टार्स दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं। इन यूट्यूबर्स ने मिलकर #CreatorsforWorkers कैंपेन की शुरुआत की है। जिसके जरिए ये सभी दैनिक वेतन भोगियों को जागरूक करेंगे।
कोरोनावायरस महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में सबसे ज्यादा आर्थिक मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है। सब कुछ बंद होने के कारण उनके पास काम नहीं है। समाचार ऐजेंसी आईएएनएस के मुताबिक अरुणभ कुमार ने बताया कि, सभी लोग जरूरतमंदों की आर्थिक और मेडिकल मदद कर रहे हैं। मुझे लगता है कि, भारत की लाइफलाइन इन कर्मियों को प्रभावी तरीके से जागरूक करना बेहद जरूरी है।
भाषा की कमी को करेंगे दूर
कुमार ने बताया कि जितने भी मैसेज शेयर किए जा रहे हैं, वे हिंदी या अंग्रेजी में हैं। यह लोगों की उनकी स्थानीय भाषा में नहीं मिल रहा है। हमें लगा कि, जागरूकता संदेश उनकी भाषा में पहुंचाना जरूरी है। वहीं, यूट्यूबर प्राजक्ता ने कहा कि, मुंबई में घरों में काम करने वाली हजारों मेड्स कोरोना से लड़ने की आदतों को अपनी भाषा में ज्यादा अच्छे से समझ सकती हैं।
बीबी की वाइन्स से फेमस हुए भुवन बाम बताते हैं कि, यह आइडिया उन लोगों की मदद करेगा जो सोशल मीडिया से नहीं जुड़े हैं। समस्या को उन्हीं की भाषा में समझाना उनके परिवार को दोस्तों के लिए मददगार होगा। भुवन ने कोरोना से लड़ने के लिए डोनेशन भी दिया है। उन्होंने राहत कार्यों में कुल 10 लाख रुपए की मदद की है। उन्होंने 4 लाख रुपए पीएम रिलीफ फंड, 4 लाख रुपए सीएम रिलीफ फंड और दो लाख रुपए फीडिंग इंडिया इनिशिएटिव को डोनेट किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RsaN7C
Comments