‘साराभाई Vs साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ के कलाकारों ने सुनाई शानदार कविता,  फैंस से बोले- ‘आप सब ही हैं हमारा परिवार’

पूरे देश में अब फिर एक बार लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है जिसके चलते लोगों को कुछ दिन और अपने घरों में रहकर ही गुजारने पड़ेंगे। लॉकडाउन की इस मुश्किल घड़ी में लोगों को एंटरटेन करने वाले पुराने शो फिर एक बार लौट आए हैं। ऐसे में वेटरन एक्टर और टीवी प्रोड्यूसर जमनादास मजीठिया उर्फ जेडी अपने दर्शकों के लिए दिल को छू जाने वाली कविता लेकर आए हैं जिन्हें कई सेलेब्स ने बखूबी पेश किया है।

कविता सुनाते हुए ‘साराभाई Vs साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ के कलाकारों ने दर्शकों को अपना परिवार बताते हुए लॉकडाउन में आने वाली परेशानियों को समझाया है। सामने आई वीडियो में ‘साराभाई Vs साराभाई’ के कलाकार रतना पाठक, रुपाली गांगुली, सतीश शाह, सुमित राघन और ‘खिचड़ी’ के कलाकार अनंग देसाई, सुप्रिया पाठक, राजीव मेहतानजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत कविता को जमनादास मंजेठिया ने ही लिखा है।

पॉपुलर शोजकी दोबारा वापसी

मौजूदा सभी शोज की शूटिंग रुक जाने से चैनल्स ने पुराने पॉपुलर शोज का दोबारा प्रसारण शुरु कर दिया है जिसके चलते स्टार भारत पर ‘साराभाई Vs साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ को टेलीकास्ट किया जा रहा है। ‘खिचड़ी’ को रोजाना सुबह 11 बजे और ‘साराभाई Vs साराभाई’ को सुबह 10 बजे दिखाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Sarabhai Vs Sarabhai' and 'Khichdi' artists recited a fantastic poem, said to the fans - 'You are all our family'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2REtq8v

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......