अभिनेता किरण कुमार भी कोरोना संक्रमित हुए, पिछले 10 दिनों से खुद को घर में क्वारैंटाइन करके रखा है

कोविड महामारी मेंबॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार भी कोरोनावायरससे संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारैंटाइन करके रखा हुआ है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 दिन पहले उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब उनका अगला कोविड-19 परीक्षण 25 या 26 मई को होगा।

इस बारे में एक बयान जारी करते हुए किरण कुमार ने कहा, 'इस बारे में मुझे उस वक्त पता चला जब मैं एक छोटी सी जांच के लिए अस्पताल गया था। टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने से पहले मुझे कुछ प्रारंभिक परीक्षणों से गुजरना पड़ा। मुझे लगता है अपनी ओर से सावधानी बरतते हुए उन्होंने शुरुआती टेस्ट्स में ही कोविड-19 टेस्ट भी कर लिया, जिससे मेरे पॉजिटिव होने का पता चल सका।'

मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं थे: किरणने बताया,'हालांकि मेरे अंदर किसी तरह के कोई लक्षण भी नहीं थे। ना खांसी, ना बुखार, ना सांस की कोई समस्या, कुछ भी नहीं। मैं पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा था। जैसा कि मैंने बताया, मुझमें पहले से कोई लक्षण नहीं थे। इसलिए मैंने जांच कराने की कोई कोशिश नहीं की।'

'शुक्र है मेरे घर में दो मंजिले हैं':उन्होंने कहा, ' खैर मैंने अपने आप को घर पर क्वारैंटाइन कर लिया है। मेरे घर में दो मंजिलें हैं, इसलिए शुक्र है कि जगह की कोई समस्या नहीं है। मेरी पत्नी और बच्चे पहली मंजिल पर रहते हैं और मैंने खुद को टॉप फ्लोर पर आइसोलेट किया हुआ है। मैं 25 या 26 मई को एकबार फिर टेस्ट करवाऊंगा।'

कई सेलेब्स हो चुके संक्रमित

इससे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, फिल्म निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां, एक्टर पूरब कोहली, एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता, एक्टर सत्यजीत दुबे की मां समेत बोनी कपूर और फराह अली खान के घर काम करने वाले वर्कर भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किरण कुमार का कहना है कि उनके अंदर इस वायरस से जुड़े किसी तरह के कोई लक्षण नहीं थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cZofIV

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......