कोविड-19 के कारण टली एक्ट्रेस शमा सिकंदर की शादी, सितंबर में मंगेतर जेम्स के साथ लेने वाली थीं सात फेरे

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते एक्ट्रेस शमा सिकंदर को अपनी शादी टालनी पड़ गई है। वह मंगेतर जेम्स मिलिरॉन के साथ सात फेरे लेने वाली थीं लेकिन कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से उन्होंने शादी को पोस्टपोन करना ही बेहतर समझा।

शमा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'हमने सितंबर अंत में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी। वेन्यू से लेकर सबकुछ फाइनल हो चुका था। हमारे परिवारों ने तैयारियां शुरू कर दी थी।जेम्स के पेरेंट्स अमेरिका में रहते हैं और इंडिया आने के लिए उन्हें पासपोर्ट बनवाना था।'

'उन्होंने पेपरवर्क शुरू कर दिया था ताकि पासपोर्ट बन जाए लेकिन हमने सब होल्ड कर दिया है क्योंकि ट्रेवलिंग के लिए यह समय ठीक नहीं है। जेम्स तो मेरे साथ मुंबई में हैं लेकिन हमें उनके पेरेंट्स की चिंता है।'

'कोरोना ने हम सबकी ज़िंदगी को पूरा बदलकर रख दिया है। अभी इस मुश्किल घड़ी से निकलने का समय है। शादी तो जब होनी है हो जाएगी।'

2016 में की थी सगाई: शमा ने जेम्स से 2016 में सगाई की थी।38 साल की शमा टीवी शो ये मेरी लाइफ है, वेबसीरीज सेक्सोहॉलिक और 2019 में आई फिल्म बायपास रोड के लिए जानी जाती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shama Sikander and Fiance James Milliron Postpone September Wedding Due To COVID-19


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUWjpr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......