ऋषि कपूर के निधन को हुए 20 दिन, भाई रणधीर ने कहा-'परिवार अभी भी उनके जाने के गम से उबरने में लगा है'

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर30 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन को 20 दिन से ज्यादा बीतने को हैं लेकिन ऋषि से जुड़ी यादें परिवार के सदस्यों को रह-रहकर याद आ रही है।

ऋषि के निधन पर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने एक वेबसाइट से बातचीत की है।रणधीर ने कहा,'परिवार अभी भी ऋषि के जाने की क्षति से उबरने में लगा हुआ है। भगवान का शुक्र है कि उसने पूरे परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति दी। हम ऋषि को हर दिन मिस करते हैं। हमने दोस्तों, परिवार, फूड और फिल्मों पर एक कॉमन बॉन्डिंग शेयर की।'

फैन्स को कहा शुक्रिया: रणधीर ने आगे कहा, 'लोगों ने दुनियाभर से ऋषि पर प्यार बरसाया। हमेंहर तरफ़ से श्रद्धांजलि मैसेज आए। कुछ लोगों ने ऋषि के साथ बिताए पलों को भी हमसे साझा किया।'

'सबको रिप्लाई करना तो असंभव है लेकिन मैं सबको धन्यवाद कहना चाहूंगा और उनके फैन्स से बस इतना ही कहूंगा कि ऋषि को उनकी फिल्मों, उनकी मुस्कराहट और अपनी जिंदादिली के लिए हमेशा जिंदा ही मानिएगा।'

ब्लड कैंसर से पीड़ित थे ऋषि:ऋषि कपूर का 30 अप्रैल की सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल मेंनिधन हो गया था। वह 67 साल के थे।

ऋषि ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे। उनके अंतिम संस्कार में लॉकडाउन की वजह से चुनिंदा 20 लोग ही शामिल हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Twenty days since Rishi Kapoor passed away, brother Randhir Kapoor, says that the family is trying to cope up with the loss


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zVR0Ye

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......