मकान मालिक मिर्जा और किरायेदार बांके की तू-तू, मैं-मैं से सजी 'गुलाबो सिताबो', 2:41 मिनट में दिखी मजेदार कहानी

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर 'गुलाबो सिताबो' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ। 2 मिनट 41 सेकंड के इस ट्रेलर में मकान मालिक और किरायेदार के बीच की मजेदार तू-तू,मैं-मैं दिखाई दे रही है। अमिताभ लखनऊ स्थित हवेली फातिमा महल के मालिक मिर्जा हैं और आयुष्मान उनके किरायेदार बांके बने हैं।

कहानी में इमोशनल एंगल भी
कहानी के मुताबिक, बांके फातिमा महल छोड़ना नहीं चाहता है और मिर्जा उनसे किसी भी तरह हवेली खाली करवाना चाहता है। इसके लिए वह तमाम तिकड़म भिड़ाता है, जो मजेदार सीक्वेंस के रूप में सामने आते हैं। कहानी का एक इमोशनल एंगल भी है। वह यह कि मिर्जा की कोई औलाद नहीं है और बांके के पिता नहीं हैं। कहानी किस मुकाम पर जाकर रुकती है, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

अमिताभ-आयुष्मान ने दिया अपने किरदार का परिचय
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, "मिलिए मिर्जा से, जिन्हें अपनी हवेली से बेइन्तहा प्यार है।" वहीं, आयुष्मान ने अपने किरदार का परिचय दिया है। उन्होंने लिखा है, "मिलिए बांके से। होशियारी की नदी इन्हीं के यहां से बहती है।"

##

12 जून को होगा प्रीमियर

शूजित सरकार के निर्देशन में बनी 'गुलाबो सिताबो' का प्रीमियर 12 जून को होगा। यह फिल्म 200 देशों में रिलीज की जाएगी। शूजित ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म को जीवन पर एक व्यंग्य बताया है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gulabo Sitabo trailer:Amitabh Bachchan, Ayushmann Khurrana Starrer Gulabo Sitabo is a funny story of landlord and tenant


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AKLPea

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......