अनिल कपूर और सुनीता की शादी को हुए 36 साल, सोनम ने विश करते हुए लिखा-'ऐसी जोड़ियां फिल्मों में बनती हैं, रियल लाइफ में नहीं'

अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता मंगलवार (19 मार्च) को शादी की 36वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस मौके पर सुनीता ने अनिल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा।

उन्होंने लिखा, मेरे पति मेरा हैप्पी प्लेसहैं। 36वीं एनिवर्सरी की बधाई।

इस पोस्ट पर अनिल-सुनीता के बच्चों ने भी कमेंट किए। सोनम ने लिखा, आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं। बेटी रिया कपूर को डेट करने वाले करण भुलानी ने कमेंट सेक्शन में दिल के कई इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया।

सोनम ने शेयर की तस्वीरें:

सोनम ने इंस्टाग्राम पर अनिल-सुनीता की कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा , हैप्पी-हैप्पी एनिवर्सरी पेरेंट्स।मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और आप दोनों को खूब मिस कर रही हूं। शादी के 36 साल और डेटिंग के 11 साल, क्या बात है।

आपकी लव स्टोरी प्यार, खुशियों और परिवार से पूर्ण है और ऐसी जोड़ियां फिल्मों में होती हैं, रियल लाइफ में नहीं। आपको ढेर सारा प्यार (और हां आप दोनों ने तीन सबसे शैतान और कॉन्फिडेंट बच्चे भी पैदा किए हैं) उम्मीद है कि हम आपका नाम गर्व से ऊंचा कर पाएंगे।

रिया ने भी दी मजेदार बधाई: सोनम की छोटी बहन रिया ने भी पेरेंट्स को विश करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, शादी के 36 साल और डेटिंग के 11 साल की मुबारकबाद। मैं तो यह लिखकर ही थक गई। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।

##

अनिल ने सुनाईथी लव स्टोरी:

इससे पहले इंस्टाग्राम पर सुनीता को प्रपोज करने की कहानी सुनाई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था- यह एक लम्बी प्रेम कहानी है, जिसकी शुरुआत 17 मई की रात को हुई थी।
मैं कोई बड़ी फिल्म साइन करने जा रहा था, जो मेरे कॅरियर का बड़ा कदम साबित होने वाली थी और 18 को मैंने उससे भी बड़ा कदम उठाया था।

एक वक्त ऐसा आया कि मुझे कॅरियर और प्यार में से किसी एक को चुनना था, मैंने प्यार को चुना और 18 को सुनीता को प्रपोज कर दिया। मैंने अपनी गर्लफ्रैंड सुनीता के सामने अपनी पत्नी बनने का प्रस्ताव रखा।

लोग सालगिरह मनाते हैं, लेकिन हम प्रपोजल की एनिवर्सरी भी मनाते हैं। हम खुद को यह कभी नहीं भूलने देते कि हम कितने भाग्यशाली हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anil Kapoor, Sunita celebrate 36th wedding anniversary


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cQWNgE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......