अनुपम खेर ने 37 साल पुराना ग्रुप फोटो शेयर किया, पूछा- इनमें से कितने लोगों को पहचानते हैं आप?

एक्टर अनुपम खेर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 37 साल पुराना एक ग्रुप फोटो शेयर किया, जो कि साल 1983 में लिया गया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने यूजर्स को इसमें दिख रहे लोगों को पहचानने की चुनौती भी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से कई लोग आज जाने-माने नाम बन चुके हैं।

फोटो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, 'इस 37 साल पुराने ग्रुप फोटो को साल 1983 में एक स्टेज प्रस्तुति के बाद लिया गया था। इनमें से कुछ लोग आज मनोरंजन जगत के जाने-माने नाम हैं। देखते हैं इनमें से कितने लोगों को आप पहचान पाते हैं। आपके जवाबों का इंतजार रहेगा। चलो शुरू हो जाओ दोस्तों।'

यूजर्स ने पहचान लिए कुछ नाम

अनुपम की इस पोस्ट को देख कई यूजर्स ने ग्रुप फोटो में दिख रहे लोगों को पहचानने की कोशिश की, जिनमें से कुछ को वे पहचान भी गए। यूजर्स ने अनुपम के अलावा एक्टर/डायरेक्टर सतीश कौशिक, आलोकनाथ, सुष्मिता मुखर्जी, महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल निभाने वाले गिरिजा शंकर, अरुण बक्षी, सतीश शाह और शेखर सुमन जैसे कलाकारों को तो पहचान लिया। लेकिन बाकियों को पहचान नहीं सके।

यूजर ने अनुपम को कहा 'बाल कलाकार'

खेर ने जो तस्वीर शेयर की उसमें उनके सिर पर पूरे बाल नजर आ रहे हैं, जबकि अब उनके सिर पर बिल्कुल भी बाल नहीं है। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें 'बाल कलाकार' अनुपम खेर कहते हुए उन्हें पहचाना।


प्रवासी मजदूरों पर कही थी कविता

एक दिन पहले अनुपम ने प्रवासी मजदूरों से जुड़ी एक कविता का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, 'उनकी पीड़ा, उनका दुख, उनकी तकलीफें, यही समय है उनकी मदद करने का, आत्मनिरीक्षण करने का... इतने दशकों से हमने उनके योगदान को महत्व क्यों नहीं दिया?? उनकी वेदना को समझने के लिए हमें एक महामारी की जरूरत क्यों पड़ी? चलो उनकी मदद के लिए एक रास्ता खोजते हैं... चलो उन्हें बचाने के लिए साथ आते हैं... चलो उन्हें उनके घरों तक वापस भेजने में मदद के लिए एकजुट होते हैं। इस वीडियो में अनुपम ने जो कविता बोली, उसे शादाब जफर शादाब ने लिखा है।'


##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुपम ने जो फोटो शेयर किया उनके मुताबिक वो 1983 में लिया गया था। (फोटो/वीडियो अनुपम खेर की इंस्टाग्राम वॉल से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g7M0AA

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......