अजीबो-गरीब हेयरस्टाइल के साथ बाथरोब में डांस करती दिखीं प्रियंका, 41 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने एक हालिया फोटोशूट का बिहाइंड द सीन वीडियो साझा किया। इसमें वे बाथरोब पहने हैं और डांस के साथ अपनी अजीबो-गरीब हेयरस्टाइल दिखाती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "वीकेंड पर डांस। कृतज्ञ होने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है।" वीडियो 10 घंटे में 41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूके बेस्ड मैगजीन के लिए कराया था शूट

प्रियंका ने यह फोटोशूट यूके बेस्ड मैगजीन टेटलर के मई अंक के लिए कराया था, जिसे कोरोनावायरस महामारी के चलते डिजिटली रिलीज किया गया। यह फोटोशूट गुजरे जमाने के हॉलीवुड थीम पर बेस्ड था और प्रियंका ने इसमें कई अन्य तरह के गेटअप भी किए थे।

दादी से जुड़ा किस्सा शेयर किया था
मैगजीन से बातचीत में प्रियंका ने अपनी दादी से जुड़ा रोचक किस्सा साझा किया था। उन्होंने कहा था, "मेरी मां की सभी बहनें एकेडमिक्स थीं और मेरे पापा सर्जन होने के साथ-साथ फ्री थिंकिंग क्रिएटिव, म्यूजिशियन और आर्टिस्ट भी थे। दादी हमेशा मेरे बारे में कहती थी कि इससे कौन शादी करेगा? वह खाना नहीं बना पाती। इस पर पापा कहते थे, 'मैं उसके साथ कुक भेज दूंगा। उसे किचन में जाने की जरूरत नहीं है।'

प्रियंका ने आगे कहा था, "मेरी मां जब शादी करके आई थीं, तब उन्हें भी खाना बनाना नहीं आता था। पापा ने उन्हें सिखाया। उन्होंने अपने पसंद की हर चीज उन्हें बनानी सिखाई।"

जब पिता ने लगा दी थी टाइट कपड़े पहनने पर पाबंदी
इसी इंटरव्यू में प्रियंका ने यह भी बताया था कि जब वे 16 साल की थीं, तब पिता ने उनके टाइट कपड़े पहनने पर पाबंदी लगा दी थी। प्रियंका ने कहा था, "जब मैं यूएस (स्कूलिंग के लिए) गई, तब महज 12 साल की घुंघराले बाल वाली बच्ची थी और जब लौटी तो 16 साल की थी, करीब-करीब महिला। मुझे लगता है कि उस वक्त डैडी मुझे देखकर बुरी तरह हिल गए थे। शुरुआती कुछ सप्ताह तक तो उन्हें यह भी पता नहीं था कि मेरे साथ क्या करें।"

प्रियंका के मुताबिक, लड़के स्कूल के बाद उनका पीछा करने लगे थे। इसके चलते उनके पिता ने न केवल उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। बल्कि टाइट कपड़े पहनने पर भी पाबंदी लगा दी थी। प्रियंका कहती हैं, "हमारे बीच बहुत बड़ा ईगो क्लैश था।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra Shares Dancing Video, Writes-There is always something to be grateful


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yUgllw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......