वीडियो में खुशी से झूमती दिखीं नीना गुप्ता, बोलीं- आपकी वजह से हुए 5 लाख.. 5 लाख..

देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस नीना गुप्ता को एक अच्छी खबर मिली, जिसके बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। इस बात के लिए उन्होंने अपने फॉलोअर्स को झूमते हुए धन्यवाद भी दिया।

वीडियो में नीना झूमते हुए कहती हैं, 'आपकी वजह से हुए 5 लाख, 5 लाख... आपकी दुआओं से हुए 5 लाख, 5 लाख... आपके ही प्यार से 5 लाख, 5 लाख... आपके ही कमेंट्स से 5 लाख, 5 लाख... थैंक यू... थैंक यू... 5 लाख, 5 लाख। इंस्टाग्राम में मेरे 5 लाख फॉलोअर्स हो गए, थैंक यू।'

इन दिनों मुक्तेश्वर में हैं नीना

नीना गुप्ता लॉकडाउन शुरू होने से पहले सेउत्तराखंड के मुक्तेश्वर में स्थित अपने घर पर हैं और वहीं से अपनी रुटीन लाइफ के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को अपडेट कर रही हैं। उनके ये अपडेट्स फैंस को बेहद पसंद भी आ रहे हैं। इससे पिछले वीडियो में उन्होंने मुक्तेश्वर की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाया था।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीना गुप्ता के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 5 लाख से ज्यादा हो गई है। लॉकडाउन में शेयर किए जा रहे वीडियोज की वजह से भी उन्हें इसका फायदा मिला। (फोटो/वीडियो साभारः नीना के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L8gZ1d

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......