थलाइवी में कंगना रनोट और प्रभास के साथ उनकी अगली फिल्म में नजर आएंगी भाग्यश्री, 5 साल बाद कर रहीं हैं वापसी
फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री 5 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। भाग्यश्री की ये फिल्में कंगना रनोट स्टारर थलाइवी और प्रभास के साथ आने वाली प्रभास 20 है। इस बारे में भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खबर फैन्स से साझा की। भाग्यश्री इसके पहले 2015 में टीवी शो लौट आओ तृषा में नजर आईं थी।
भाग्यश्री ने बताया कि-''मैंने सितंबर 2019 मेंइस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।मैं इस फिल्म मेंहूं इसकी घोषणा मेकर्स अप्रैल में करने वाले थे लेकिनलॉकडाउन हो गया। अब ये कब तक चलेगा पता नहीं। मेकर्स ने मुझे इजाजतदी है कि अबमैं अपने फैंस से ये खबर शेयर कर लूं।
थलाइवी में अपने रोल के बारे में भाग्यश्री कहती हैं- मैं एक मजबूत किरदार निभा रही हूं।कंगना और मेरेकई सीन आपको देखने मिलेंगे।ये जोड़ी आपको काफी पसंद भी आएगी। कंगना एक बेहतरीन कलाकार हैं,उनके साथ काम करके मजा आया। लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर बहुत खुशी हो रही है।
वहीं प्रभास के साथ भी भाग्यश्री प्रभास 20 यानी जान में नजर आने वाली हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर भी खबरें वायरल हो गईं हैं। सेट पर पहले दिन मिले प्रभास के बारे में भी भाग्यश्री ने बताया था कि वे बहुत ही विनम्र हैं। उन्होंने मेरे घर पर 20 किलो हैदराबादी मिठाई भिजवाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fQqNLi
Comments