मां की चोट के चलते सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचीं स्वरा भास्कर, 5 पेट्स और कुक के साथ हुई थीं रवाना

लॉकडाउन के बीच स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस के वहां अचानक पहुंचने की वजह उनकी मां के कंधे में आई चोट बताई जा रही है। एक बातचीत में स्वरा ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गिरने की वजह से मां के दाहिने कंधे में चोट आई है और उन्हें उनकी चिंता सता रही थी। इसलिए उन्होंने गृह मंत्रालय से यात्रा की इजाजत ली और सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गईं।

दिल्ली पहुंचने में लगे दो दिन
बकौल स्वरा, "जब मुझे मां के गिरने की खबर मिली तो तुरंत ही मैंने दिल्ली जाने का विचार बनाया। लेकिन लॉकडाउन के कारण यह हो नहीं पा रहा था। फिर जैसे ही नए दिशा-निर्देश आए और आवाजाही की प्रक्रिया शुरू हुई तो मैंने सड़क मार्ग से दिल्ली जाने के लिए आवेदन दिया। यह सफर बहुत लंबा था। इसलिए पहुंचने में दो दिन लगे। हालांकि, यात्रा एकदम सुरक्षित थी।"

स्वरा ने मां का हाल भी बताया
एक अन्य बातचीत में स्वरा ने मां का हाल बयां करते हुए कहा, "यह कॉलरबोन का फ्रैक्चर है। इसलिए उन्हें शरीर के दाहिने हिस्से को स्थिर रखना पड़ रहा है। किस्मत से मेरी भाभी दिल्ली में ही थी तो मां को मदद मिलती रही। लेकिन दिल्ली न जा पाने की वजह से मैं खुद को बेचैन और गिल्टी महसूस कर रही थी।"

रात उदयपुर में गुजारी थी
स्वरा के मुताबिक, वे जरूरी सेल्फ आइसोलेशन और होम क्वारैंटाइन प्रोटोकॉल से गुजरी हैं। वे अपने पांच पेट्स और एक कुक के साथ दिल्ली के लिए निकली थीं। 14 घंटे का सफर पूरा करने के बाद उन्होंने रात उदयपुर में गुजारी और अगले दिन 10 घंटे की ड्राइव के बाद दिल्ली पहुंच गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Swara Bhasker Rushes Mumbai To Delhi By Road Amid Lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XhP6ct

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......