दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना रामायण, बना 7.7 करोड़ दर्शकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रामानंद सागर के शो रामायण का री-टेलीकास्ट कई मायनों में यादगार बन गया है। 33 साल बाद दोबारा डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुए शो ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी।यह कारनामा 16 अप्रैल को हुआ, जहां इस शो को 7.7 करोड़ रिकॉर्ड दर्शक मिले।
ट्वीट में लिखा है - विश्व रिकॉर्ड, दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने दुनियाभर में व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा।
गौरतलब है कि रामायण का पुन: प्रसारण 28 मार्च से जनता की विशेष मांग पर किया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब रामायण ने कोई नया रिकॉर्ड बनाया है, जब पहली बार टीवी पर यह टेलीकास्ट हुआ था, उस वक्त भी शो ने प्रसिद्धि के कई रिकॉर्ड्स बनाए थे और 33 साल बाद एक फिर इतिहास दोहराया जा चुका है।
78 एपिसोड का शो रामायण वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास रचित रामचरितमानस के आधार पर बना है।1987 से 1988 तक रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो रहा। 2003 तक इस शो का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में द मोस्ट वॉच्ड माइथोलॉजिकल सीरियल इन द वर्ल्ड में नाम शामिल रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sp33Ui
Comments