बड़ी फिल्मों के बड़े अपडेट्स : 83, लक्ष्मी बॉम्ब, कुली नंबर वन और राधे की मौजूदा स्थिति

फिल्म इंडस्ट्री को लॉकडाउन हुए करीब 51 दिन हो चुके हैं।जनता कर्फ्यू से पहले से चल रहे लॉकडाउन के कारण इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग रुकी हुई है। इनमें अक्षय, सलमान, वरुण और रणवीर सिंह की चार बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। इनकी शूटिंग, रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म को लेकर कई कयास लग रहे हैं।

तरण आदर्श ने किया अपडेट

इन सभी फिल्मों की मौजूदा स्थिति को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक पोस्ट किया है, जिसमें इन सभी की मौजूदा स्थिति बताई है।तरण लिखते हैं- बहुत सारे लोग जो फिल्म इंडस्ट्री में और उसके बाहर हैं, वो ये जानना चाहते हैं कि आने वाली बड़ी फिल्मों की मौजूदा स्थिति क्या है। कई सारे अनुमान भी लगाए जा रहे हैं।

  1. 83 :रणवीर सिंह स्टारर भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वर्ल्डकप की जीत पर बनी फिल्म 83 की शूटिंग, एडिटिंग और डबिंग कम्पलीट हो चुकी है। फाइनल मिक्सिंग बाकी है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी बाकी है।
  2. राधे :सलमान खान, दिशा पाटनी की यह फिल्म अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। दो गानों की शूटिंग और कुछ सीन शूट होने बाकी हैं। इतना ही नहीं शूटिंग रुकने से डबिंग, वीएफएक्स, पोस्ट प्रोडक्शन काम भी नहीं हो पाया है।
  3. लक्ष्मी बॉम्ब : अक्षय कुमार - किआरा आडवाणी के लीड रोल और राघव लॉरेंस के डायरेक्शन में बन रही लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रफ एडिटिंग हो गई है। पोस्ट प्रोडक्शन वर्क डबिंग, बैकग्राउंड स्कोर, वीएफएक्स सभी का ना बाकी है।
  4. कुली नंबर वन :वरुण धवन और सारा अली खान की यह फिल्म पूरी हो चुकी है। एडिटिंग और डबिंग जैसे जरूरी काम भी निपट गए हैं। वीएफएक्स भी लगभग पूरा हो गया है। डेविड धवन की इस रीमेक फिल्म का केवल पोस्ट प्रोडक्शन वर्क मिक्सिंग ही बाकी रह गई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Taran Adarsh: Trade Analyst Taran Adarsh Bollywood Movie Releases News Update On Ranveer Singh 83, Laxmmi Bomb Akshay Kumar and Salman Khan starrer Radhe


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YJsmEF

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......