फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे की एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन ने बताया- 90 की उम्र में भी मेरी नानी 14 शेरों और बाघों के साथ रहती हैं

टिप्पी हैड्रन को आज फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे की एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन की नानी के तौर पर जाना जाता है। लेकिन, हॉलीवुड में इंट्रेस्ट रखने वालों के लिए टिप्पी हैड्रन की पहचान इससे कहीं ज्यादा बढ़कर है। टिप्पी, अल्फ्रेड हिचकॉक की थ्रिलर हॉलीवुड मूवीज की लीडएक्ट्रेस रह चुकी हैं। टिप्पी हैड्रन शेरों और बाघों की दीवानी हैं। आज भी यानी 90 वर्ष की उम्र में भी वे 14 शेरों और बाघों के साथ रहती हैं। इस बात का खुलासा खुद फिफ्टी शेड्स की हिरोइन और टिप्पी की नातिन डकोटा जॉनसन ने द ग्राहम नॉर्टन शो मेंमें किया है।


टिप्पी के प्रशंसक ना केवल उनकी एक्टिंग बल्कि उनके खास शौक को भी काफी पसंद करते हैं। टिप्पी हैड्रन शेरों और बाघों की दीवानी हैं। आज भी यानी 90 वर्ष की उम्र में भी वे 14 शेरों और बाघों के साथ रहती हैं। टिप्पी नेद बर्ड्स (1963) और मार्नी (1964) जैसी थ्रिलर में काम किया है।

डकोटा ने कहा कि अभी मेरी नानी 13 या 14 शेरों और बाघों के साथ रहती हैं। एक वक्त वह भी था, जब करीब 60 जंगली बिल्लियां उनके घरों में खुलेआम घूमती थीं। अब केवल कुछ ही बची हैं। डकोटा की मां मैलिनी ग्रिफिथ (62) अपनी मां टिप्पी के साथ 1981 में रिलीज हुई फिल्म रोर में कई बिग कैट्स के साथ नजर आई थीं।

डकोटा ने बताया कि उनकी नानी अभी सेहतमंद हैं। शो होस्ट नेडकोटा को एक तस्वीर दिखाई, जिसमें उनकी मां मैलिनी एक स्वीमिंग पूल में कूद रही हैं और पास में बैठा एक शेर उनका पैर पकड़ने की कोशिश कर रहा है। डकोटा ने तस्वीर की पुष्टि की और मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरी मां को पैर नहीं खोना पड़ा था। डकोटा ने कहा कि मुझे मेरी नानी के घर में इन बिग कैट्स के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है, पर मैंने कभी अपने घर पर इन्हें नहीं रखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dakota Johnson revealed her 90 Year Old Grandmother Tippi Hedren Lives With 13 Or 14 Lions and Tigers in an at home edition of The Graham Norton Show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yt1dv0

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......