दुनियाभर में लॉकडाउन के कारण रिलीज नहीं हुईं फिल्में, 93 साल के इतिहास में पहली बार 4 महीने आगे बढ़े ऑस्कर अवॉर्ड्स
1929 से शुरू हुई ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी पहली बार पोस्टपोन हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में लॉकडाउन चल रहा है। किसी भीफिल्म इंडस्ट्रीज में फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं हैं। नॉमिनेशन के लिए भी पर्याप्त एंट्री न होने के चलते 28 फरवरी 2021 को होने वाला समारोह अब मई-जून 2021 तक बढ़ा दिया गया है।
ऑस्कर के लिए एंट्रीज भेजने की प्रक्रिया हर साल मार्च अप्रैल के बाद शुरू हो जाती है। नवम्बर दिसंबर तक नॉमिनेशन को शॉर्ट लिस्ट किया जाता है और जूरी के सदस्य जनवरी में वोटिंग करते हैं। लॉकडाउन के कारणबॉण्ड सीरीज की नो टाइम टू डाई, टॉप गन मेवरिक, मुलन और ब्लैक विडो जैसी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिकपिछले महीने अकेडमी ने शेड्यूल के बारे में अपडेट करते हुए बताया था कि इस साल रिलीज हो चुकी फिल्में 2022 तक के लिए नॉमिनेशन दे सकती हैं। ऐसा इसलिए भी किया गया था ताकि मेकर्स फिल्मों को इस साल के आखिर तक या अगले साल रिलीज कर सकें और उन्हें यह विश्वास बना रहे कि उनकी फिल्में ऑस्कर में भेजे जाने के काबिल हैं।
ऑस्कर ने कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर अपनेपात्रता नियमों को बदल दिया। यह बदलाव स्थायी नहीं हैऔर ये सभी इस साल रिलीज़ होने वाली फिल्मों पर लागू होंगे। एकडेमी ने यह भी बताया था किश्रेणियों की कुल संख्या को घटाकर 23 किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dF96MP
Comments