फैन ने शोएब इब्राहिम से पूछा, आपकी पत्नी दीपिका हिंदू हैं या मुस्लिम, एक्टर ने कहा-'वो अच्छी इंसान है क्या इतना काफी नहीं'?
टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लॉकडाउन में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई सारी अपडेट्स फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन किया जिसमें उन्होंने फैन्स के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान फैन्स ने शोएब से कई विवादित सवाल भी पूछे जिनका जवाब उन्होंने बड़े ही दमदार तरीके से दिया।

फैन ने पूछा पत्नी का धर्म:
एक फैन ने इस दौरान शोएब से पत्नी दीपिका कक्कड़ के बारे में पूछा, 'कृपया बताइए आपकी पत्नी हिंदू है या मुस्लिम'? इसपर शोएब बोले, 'इंसान अच्छी है क्या इतना ही काफी नहीं'।
एक और यूजर ने शादी के बाद दीपिका के पहनावे में आए बदलावे पर सवाल करते हुए पूछा, 'दीपिका जी हमेशा सलवार सूट में क्यों होती हैं, आपकी फैमिली उनपर दबाव बनाती है क्या'?
इसके जवाब में शोएब ने कहा, 'इसका जवाब मैं आपको देना ज़रूरी नहीं समझता, सच मैं जानता हूं और मेरी वाइफ जानती है। बाकी जिसकी जैसी सोच वैसे ही सवाल, ऊपर वाला आपको खुश रखे।'
दीपिका की है दूसरी शादी:
शो 'ससुराल सिमर का' (2011) के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में दीपिका को 'नच बलिए' (2017) के सेट पर शादी के लिए प्रपोज भी किया था। जिसके बाद फरवरी 2018 में दोनों ने शादी कर ली।
दीपिका की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने को-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी। दोनों जनवरी 2015 में अलग हुए थे। दीपिका ने शोएब से शादी के बाद धर्म बदलने की बात कुबूल की थी। उन्होंने इस साल पहली बार रोजे भी रखे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WPy8Dz
Comments