प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का फ्रंटलाइन वॉरियर्स को सैल्यूट, मिशन सुरक्षा के तहत महिला पुलिस कर्मियों को दीं वैनिटी वैन

लॉकडाउन में सबसे ज़्यादा दिक्कत महिला पुलिसकर्मियों को हो रही है। मुंबई पुलिस की मदद के उद्देश्य से प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने स्टार्स की वैनिटी वैन देने का फैसला किया था। ये वैनिटी वैन वॉरियर्स के रेस्टरूम की तरह इस्तेमाल हो रही हैं। मिशन सुरक्षा प्रोजेक्ट ने लॉकडाउन के चौथे चरण में आने तक महिला पुलिसकर्मियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई हैं।


ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मिशन सुरक्षा का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रोड्यूसरचित्रा सुब्रह्मण्यम बता रही हैं कि मुंबई के 16 स्पॉट पर ये वैन वॉरियर्स की मदद कर रही हैं। वैन में सैनिटाईजर, बिस्किट्स और मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं।इस मुहिम में किराए पर वैनिटी वैन देने वाले केतन रावल भी पीजीआई का साथ दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो तरण आदर्श के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ecx5Dz

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......