टीवी सेलेब्स ने जताया शोक, करण कुंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, 'वो बहुत यंग थी, उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी'
'क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे शोज की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने सोमवार देर रात अपने होम टाउन इंदौर में आत्महत्या कर ली। टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता के सुसाइड से टेलीविजन इंडस्ट्री को झटका लगा है। 25 साल की प्रेक्षा की मौत पर कई टीवी सेलेब्स ने शोक जताया है।
करण कुंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना' और इस तरह एक और टेलीविजन एक्टर ने सुसाइड कर लिया और यह उनका इंस्टाग्राम पर अंतिम मैसेज था। प्रेक्षा मेहता यह बेहद दुखद घटना है। आप बहुत यंग थीं। आपके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। हमें मानसिक स्वास्थ्य पर और ज्यादा बात करनी चाहिए थी'।
करण ने आगे लिखा, 'प्रेक्षा का इंस्टाग्राम अकाउंट देखिए, कुछ भी साधारण नहीं मालूम पड़ता, जिससे यह साबित होता है कि हमें इस मुश्किल घड़ी में अपने आसपास के लोगों की केयर करने की कितनी जरूरत है। हमें यह नहीं मान लेना चाहिए कि वो ठीक हैं। भगवान प्रेक्षा की आत्मा को शांति दे। यह वक्त भी बीत जाएगा'।
##
अर्जुन बिजलानी ने लिखा, 'एक और टीवी एक्टर के सुसाइड की खबर सुनी। भगवान उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे'। सुरभि चांदना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'बेहद दुखद'।
एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जिंदगी आसान नहीं है, इसमें परेशानियों से लड़िए लेकिन सुसाइड कोई ऑप्शन नहीं है'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M2QT08
Comments